Bigg Boss 20: 'यहीं काटकर रख दूंगी' नॉमिनेशन टास्क में मचा बवाल, तलाक पर कमेंट सुनकर माही ने लव को दी धमकी

0
5

मुंबई: Bigg Boss 20 में इस बार नॉमिनेशन टास्क ने घर का माहौल पूरी तरह खराब कर दिया। इस दौरान लव और माही के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि माही विज फूट-फूटकर रोने लगीं। दरअसल, माही ने पहले लव को होम ब्रेकर कह दिया था। ये बात लव को इतनी चुभी कि उन्होंने नॉमिनेशन में माही की पर्सनल लाइफ खोल दी और उनके तलाक को लेकर कमेंट कर दिया।

कैसे शुरू हुआ झगड़ा?

नॉमिनेशन टास्क में उदिति ने माही को नॉमिनेट किया। वजह पूछी गई तो उन्होंने कहा, माही ने लव को होम ब्रेकर कहा था। बस फिर क्या था, लव भड़क गईं। माही और लव के बीच जोरदार बहस शुरू हो गई। इस झगड़े में आम्रपाली दुबे और यंग DSA भी कूद पड़े और दोनों ने लव का साथ दिया। उनका कहना था, नेशनल टीवी पर किसी लड़की को होम ब्रेकर कहना कोई छोटी बात नहीं है। ये उसके कैरेक्टर पर सवाल उठाने जैसा है।

तलाक की बात पर टूट गईं माही

लव भी कहां चुप रहने वाली थीं। उन्होंने पलटवार करते हुए माही के तलाक का मुद्दा छेड़ दिया। ये सुनते ही माही का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। वो चिल्लाते हुए बोलीं, मेरी पर्सनल लाइफ से दूर रहो। मेरे तलाक पर बात करने की हिम्मत मत करना। मेरे पति को बीच में मत लाओ, वरना यहीं काटकर रख दूंगी। माही की आंखों में आंसू आ गए। वो बार-बार यही कह रही थीं कि घर की लड़ाई को घर तक रखो, मेरी निजी जिंदगी को मत घसीटो।

यंग ने भी माही को जमकर सुनाया

इसी बीच यंग ने भी माही को खरी-खोटी सुना दी। उन्होंने कहा, तुम स्वार्थी हो। सोचो, जब तुम्हारी बेटी तारा बड़ी होगी और ये सब देखेगी तो उसे कैसा लगेगा? वो सोचेगी कि मेरी मां ने एक लड़की को होम ब्रेकर कैसे बोल दिया। यंग ने गुस्से में कहा, अपनी उम्र तो देखो। तुम कहां हो, क्या कर रही हो, किस लेवल पर आ गई हो। अगर वो नीचे गिर रही है तो तुम भी गिर जाओगी क्या?

अब सबकी नजर सलमान पर

अब घर में सब यही सोच रहे हैं कि वीकेंड का वार में सलमान खान इस पर क्या कहेंगे। क्या वो माही को समझाएंगे या लव को डांट पड़ेगी? वैसे बता दें, माही और जय भानुशाली अब साथ नहीं हैं। दोनों की शादी 2011 में हुई थी और 2026 में दोनों अलग हो गए। उनकी एक बेटी है, जिसका नाम तारा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here