नई दिल्ली: टीवीएस मोटर कंपनी ने हमेशा की तरह एक बार फिर से अपने प्यारे ग्राहकों को सरप्राइज कर दिया है. कंपनी के इतिहास पर नजर डालेंगे तो यह हर बार अपनी टू व्हीलर सेगमेंट में कोई ना कोई बदलाव करती है. इनका मेन मोटो यही है जरूरत और जमाने की मांग के साथ ही राइडर्स के एक्सपिरियंस को और बेहतर बनाया जा सके. अब कंपनी ने अपनी टॉप सेलिंग 125 सीसी मोटरसाइकल रेडर 125 के साथ भी धमाकेदार एक्सपेरिमेंट करके मार्केट में उतार दिया है. जो लोग इसे खरीदना चाहते हैं उनके पास दो कलर ऑप्शन होंगे. फीचर्स में भी बदलाव किए गए हैं.
मोटरसाइकल के कुल 7 वेरिएंट्स
- ड्रम
- सिंगल सीट,
- स्प्लिट सीट,
- आईगो,
- एसएसई,
- SXC DD
- TFT DD
इन सात वेरिएंट्स के साथ हीबिक्री के लिए उपलब्ध है
कीमत कितनी
2026 टीवीएस रेडर 125 की एक्स-शोरूम कीमत 82,860 रुपये से शुरू होती है. नया SXC Dual Disc वेरिएंट 96,725 रुपये और टॉप-स्पेक TFT Dual Disc वेरिएंट 98,550 रुपये में उपलब्ध है. दोनों नए वेरिएंट्स में फ्रंट और रियर दोनों में डिस्क ब्रेक मिलेंगे, जो राइडिंग को ज्यादा सुरक्षित बनाएंगे.
नया नाइट्रो ग्रीन कलर
कलर के शौकीन हैं तो आर्टिकल के इस कॉलम को ध्यान से पढ़ लें. इस अपडेट की सबसे बड़ी खासियत नया नाइट्रो ग्रीन कलर है. बाइक का फ्रंट हिस्सा (टैंक, काउल और फेंडर) हरा है, जबकि रियर हिस्सा डार्क थीम में है. आगे का अलॉय व्हील ग्रीन और पीछे का ब्लैक है, जो बाइक को बेहद स्पोर्टी लुक देता है.
हाई-टेक TFT डिस्प्ले
कंपनी ने फीचर्स पर भी खास ध्यान दिया है. टॉप वेरिएंट में अब आपको नया ऑरेंज-ब्लैक TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा. इसमें नैविगेशन, कॉल अलर्ट, राइड एनालिटिक्स, वेदर अपडेट और लाइव क्रिकेट-फुटबॉल स्कोर जैसी सुविधाएं मिलती हैं. फीचर्श को देख कर लगता है युवा राइडर्स को ज्यादा फोकस में रखा है.
इंजन और परफॉर्मेंस
मैकेनिकल रूप से बाइक में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है. इसमें 124.8 cc का एयर-ऑयल कूल्ड इंजन है, जो 11.38 PS पावर और 11.2 Nm टॉर्क देता है. 0-60 km/h की स्पीड सिर्फ 5.8 सेकंड में पकड़ लेती है. ग्लाइड थ्रू ट्रैफिक और फॉलो-मी-होम हेडलाइट जैसी स्मार्ट फीचर्स भी बरकरार हैं.
















