CBSE Class 10 Result 2026: जल्द जारी हो सकते हैं 10वीं बोर्ड के नतीजे, जानें कैसे करें चेक

0
10
CBSE Class 10 Second Board Exam Result 2026,
Google Gemini

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही कक्षा 10 की दूसरी बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर सकता है. जिन छात्रों ने मई 2026 में आयोजित इस परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अब अपने नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं उम्मीद की जा रही है कि बोर्ड इस सप्ताह अपनी आधिकारिक वेबसाइटों पर रिजल्ट जारी कर सकता है. 

कब हुई थी परीक्षाएं 

कक्षा 10 की दूसरी बोर्ड परीक्षाएं 15 मई से 21 मई 2026 के बीच आयोजित की गई थी. इस परीक्षा में देशभर से लाखों विद्यार्थियों ने भाग लिया था. हालांकि बोर्ड की ओर से अभी तक परिणाम जारी करने की आधिकारिक तारीख और समय की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन छात्रों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइटों पर नजर बनाए रखें.

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑनलाइन अपनी मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकेंगे. इसके लिए उन्हें अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी तैयार रखनी होगी.

ऐसे चेक करें CBSE Class 10 Second Board Result 2026

सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक रिजल्ट वेबसाइट पर जाएं.

होमपेज पर उपलब्ध ‘CBSE Class 10 Second Board Result 2026’ लिंक पर क्लिक करें.

मांगी गई जानकारी जैसे रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें.

इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें.

आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.

भविष्य के उपयोग के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.

इन प्लेटफॉर्म्स पर भी देख सकेंगे रिजल्ट

बता दें, आधिकारिक वेबसाइट के अलावा छात्र डिजिलॉकर, उमंग ऐप और एसएमएस सेवा के माध्यम से भी अपना परिणाम प्राप्त कर सकते हैं. इससे वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक होने की स्थिति में भी छात्रों को रिजल्ट देखने में सुविधा मिलेगी. इस वर्ष आयोजित पहले चरण की बोर्ड परीक्षा में कुल 93.70 प्रतिशत छात्र सफल रहे थे. वहीं छात्राओं ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन करते हुए 94.99 प्रतिशत पास प्रतिशत दर्ज किया था. अब सभी की नजरें दूसरे चरण के परिणामों पर टिकी हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here