NEET PG 2026 का रिजल्ट घोषित, जानें कैसे करें चेक करें अपना स्कोरकार्ड और रैंक

0
5
NEET PG 2026 Result Out
Pinterest

नई दिल्ली: मेडिकल पीजी में दाखिले का इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने बुधवार यानी 24 सितंबर को NEET PG 2026 का परिणाम घोषित कर दिया। अब सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। यह परीक्षा MD, MS, DNB और DrNB के 6 वर्षीय डायरेक्ट कोर्स के साथ-साथ 2026-27 सत्र के पीजी मेडिकल डिप्लोमा कोर्सेज में दाखिले के लिए आयोजित की गई थी। परीक्षा 30 अगस्त को हुई, जिसमें 2,63,544 उम्मीदवार शामिल हुए। 

इसके अलावा दो परीक्षा केंद्रों पर बिजली गुल होने की वजह से जयपुर में 5 सितंबर को दोबारा परीक्षा कराई गई, जिसमें 2,416 अन्य उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया। परिणाम में उम्मीदवारों का रॉ स्कोर और उनकी NEET PG रैंक दोनों शामिल है।

रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका

सबसे पहले NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। फिर वहां NEET PG 2026 सेक्शन पर क्लिक करें। इसके बाद रिजल्ट लिंक को चुनें स्क्रीन पर आपका परिणाम दिखाई देगा, रॉ स्कोर और रैंक को ध्यान से जरुर जांच लें। फिर अंत में रिजल्ट को डाउनलोड कर लें या भविष्य के लिए सेव कर लें। बोर्ड ने साफ किया है कि रैंक तय करते समय उम्मीदवारों के वास्तविक अंकों के साथ-साथ लागू टाई-ब्रेकिंग नियमों को भी ध्यान में रखा गया है।

बता दें NEET PG 2026 में पास होने के लिए हर वर्ग की अलग-अलग न्यूनतम योग्यता तय की गई है। सामान्य और EWS वर्ग के लिए यह 262 अंक है, वहीं सामान्य PwBD उम्मीदवारों के लिए 244 अंक रखे गए हैं। SC, ST और OBC वर्ग, जिसमें इन श्रेणियों के PwBD उम्मीदवार भी शामिल हैं, के लिए कटऑफ 226 अंक निर्धारित की गई है।

स्कोरकार्ड और आंसर की कब मिलेगी

व्यक्तिगत स्कोरकार्ड फिलहाल जारी नहीं हुए हैं। NBEMS के अनुसार, ये 1 अक्टूबर से उम्मीदवारों के लॉगिन के जरिए डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे। इसी दिन से आधिकारिक उत्तर कुंजी भी प्रकाशित की जाएगी, जिससे छात्र अपने उत्तरों का मिलान कर सकेंगे। परिणाम आने के बाद अब उम्मीदवारों की नजरें काउंसलिंग प्रक्रिया पर टिकी हैं, जिसकी जानकारी जल्द जारी होने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here