‘सिचुएशनशिप’ वाले बयान के बाद डेटिंग ऐप पर नजर आए जैकी भगनानी, स्क्रीनशॉट वायरल

0
6

मुंबई: एंटरटेनमेंट जगत से एक ऐसी खबर सामने आई है, जो सोशल मीडिया युजर्स के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है. बता दें, इन दिनों सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत के पति और एक्टर प्रोडूसर जैकी भगनानी एक डेटिंग साइट पर दिखाई दे रहे है. इस स्क्रीनशॉट के बाद से कुछ समय पहले एक्टर द्वारा किए गए सिचुएशनशिप के बयान को लेकर फिर से चर्चा शुरू हो गई है. क्या है पूरा मामला चलिये जानते है. 

सोशल मीडिया यूजर्स से उठाए सवाल 

बता दें, वायरल स्क्रीनशॉट को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर किया है, जो यूट्यूब एक वीडियो से लिया गया है. वहीं इस डेटिंग ऐप का नाम ‘राया’ बताया जा रहा है, जो एक एक्सक्लूसिव डेटिंग ऐप है. हैरानी की बात ये है की इस डेटिंग ऐप पर जैकी भगनानी का अकाउंट बना हुआ नजर आ रहा है. स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता है कि ‘राया’ ऐप पर जैकी नाम की प्रोफाइल देख रही है, जिसके बायो में एक्टर और प्रोडूसर लिखा हुआ है. इसके साथ ही लोकेशन भी लंदन यूनाइटेड किंगडम लिखी हुई है. 

Jackky Bhagnani
Jackky Bhagnani Reddit

इन सभी चीजों को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स एक्टर को लेकर सवाल उठा रहे है कि शादीशुदा होने के बावजूद भी जैकी डेटिंग अप पर क्या कर रहे हैं. हालांकि, ये प्रोफाइल असली या नलकी इस बात को लेकर फिलहाल कुछ भी साफ नहीं हो पाया है. लेकिन ‘राया’ ऐप को लेकर चर्चा ज़रूर तेज हो गई है. 

क्या है ‘राया’ ऐप 

‘राया’ कोई नार्मल ऐप नहीं बल्कि एक एक्सक्लूसिव, मेंबरशिप बेस्ड डेटिंग ऐप है. इस ऐप को ज्यादातर सेलिब्रिटीज और हाई-प्रोफाइल लोगों के लिए बनाया या है, जिसमें जुड़ने के लिए व्यक्ति को पहले अप्लाई करना होता है और सिस्टम द्वारा प्रोफाइल अप्रूव होने के बाद ही कोई भी व्यक्ति इससे जुड़ सकता है. 

जैकी भगनानी सिचुएशनशिप स्टेटमेंट 

बात दें, स्क्रीनशॉट के वायरल होने के बाद इसे एक बार फिर जैकी के सिचुएशनशिप वाले बयान से जुड़ा जाने लगा है. दरअसल, अप्रैल में एक यूट्यूब चैनल से बातचीत के दौरान जैकी ने कहा था कि ‘रकुल और मैं शादीशुदा जरूर है लेकिन हम एक तरह से सिचुएशनशिप में भी है. हम शादीशुदा है इसलिए हम एक दूसरे के लिए एक्सक्लूसिव हैं.’ इसके साथ ही एक्टर ने कहा था कि वह किसी भी टॉपिक पर रकुल से खुलकर बात कर सकते है. 

इस दौरान जैकी को उनके बयान के लिए काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था. हालांकि बीवी रकुल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट ने जरिए जैकी के बयान को लेकर सफाई देते हुए कहा था कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है. 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here