Lock Upp 2 में आकांक्षा चमोला की बेबाकी, वायरल वीडियो ने खींचा सबका ध्यान

0
9
Akanksha
Akanksha

मुंबई: टेलीविजन  एक्टर गौरव खन्ना की पत्नी और एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने हाल ही में रियलिटी शो ‘लॉक अप सीजन 2’ में अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक और बड़ा खुलासा किया है. बता दें, शो में तलाक का सीक्रेट रिवील करने के बाद अब आकांक्षा ने अपनी सेक्शुअलिटी को लेकर भी खुलकर बात की है, जिसे सुनकर शो के होस्ट रितेश देशमुख और फराह खान के साथ-साथ शो के सभी कंटेस्टेंट भी हैरान नजर आए. 

श्रेया ने शेयर किया आकांशा का सीक्रेट  

शो के हालिया एपिसोड में एक टास्क के दौरान आकांक्षा को बताया गया कि उनकी को कंटेस्टेंट श्रेया ने उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक राज अन्य कंटेस्टेंट्स के सामने शेयर कर दिया है. यह बात सुनते ही आकांक्षा इमोशनल हो गईं और रो पड़ीं. इसके बाद होस्ट रितेश देशमुख ने उन्हें पूरे मामले पर खुलकर अपनी बात रखने के लिए कहा है. 

क्यों होती है महिलाओं के प्रति आकर्षित 
आकांक्षा ने बताया कि शादी से पहले वह महिलाओं की ओर आकर्षित महसूस करती थीं और उनका कुछ लड़कियों के साथ रिश्ता भी रहा था. उन्होंने कहा कि उन रिश्तों में गहरा शारीरिक जुड़ाव नहीं था, लेकिन इमोशनल लेवल पर वे संबंध उनके लिए काफी अहम थे. इसके साथ ही एक्ट्रेस ने कहा शुरू से ही उन्होंने अपने आसपास मेल डोमिनेटिंग सोसाइटी देखी है. यहीं वजह है उन्हें शुरुआत से ही महिलाओं के साथ अधिक सुरक्षित महसूस हुआ है तथा वही उनके लिए एक “सेफ स्पेस” रही हैं. उन्होंने आगे कहा कि बचपन से ही उन्हें अपनी मां और बहन के साथ अपनापन महसूस होता था.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here