एक साथ दौड़ीं राजधानी और वंदे भारत एक्सप्रेस, सोशल मीडिया पर छाया रोमांचक नजारा

0
5
Rajdhani vs Vande Bharat race video
Rajdhani vs Vande Bharat race video

नई दिल्ली: सोशल मीडिया आए दिन कोई न कोई वीडियो चर्चा का विषय बना रहता है. वहीं इन दिनों भारतीय रेलवे की दो ट्रेनों को एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में राजधानी एक्सप्रेस और वंदे भारत एक्सप्रेस समानांतर पटरियों पर एक साथ तेज रफ्तार से दौड़ती हुई दिखाई दे रही हैं. इस वीडियो की खास बात है कई दोनों ट्रेनों की स्पीड लंबे समय तक तक बराबरी पर चलते और एक दूसरे से मुकाबला करते देख रही है. हालांकि  हालांकि, इस वीडियो के स्थान और समय को लेकर कोई फिलहाल कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है. 

वायरल क्लिप में दिखी कांटे की टक्कर 

वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि दोनों ट्रेनें लगभग एक ही गति से आगे बढ़ती हैं. शुरुआती कुछ क्षणों तक ऐसा लगता है कि दोनों के बीच कांटे की टक्कर चल रही है और यह तय करना मुश्किल है कि कौन आगे निकलेगी. इस दौरान ट्रेन में सफर कर रहे कई यात्रियों ने इस रोमांचक दृश्य को अपने मोबाइल कैमरों में रिकॉर्ड कर लिया, जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर तेजी से साझा किया जाने लगा है. 

राजधानी एक्सप्रेस से आगे निकली वंदे भारत 

वीडियो के आगे बढ़ने पर वंदे भारत एक्सप्रेस धीरे-धीरे अपनी रफ्तार बढ़ाती हुई नजर आती है. कुछ ही पलों में यह राजधानी एक्सप्रेस से आगे निकल जाती है और दोनों ट्रेनों के बीच दूरी बढ़ती दिखाई देती है. यही दृश्य सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. कई यूजर्स इसे भारतीय रेलवे की आधुनिक तकनीक और वंदे भारत की बेहतर एक्सेलरेशन क्षमता से जोड़कर देख रहे हैं. 

सोशल मीडिया पर सामने आई प्रतिक्रिया 

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं. कुछ यूजर्स ने वंदे भारत एक्सप्रेस की गति और तकनीक की तारीफ करते हुए इसे भारतीय रेलवे का आधुनिकीकरण बता रहे है. वहीं, कई लोगों ने इस दृश्य को बेहद रोमांचक बताते हुए कहा कि ऐसी झलक रोज देखने को नहीं मिलती. कुछ यूजर्स ने यह भी लिखा कि अगर वे उस समय ट्रेन में मौजूद होते तो यह अनुभव और भी यादगार बन जाता. फिलहाल यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और चर्चा का विषय बना हुआ है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here