राहुल गांधी का नया अंदाज चर्चा में, Friendship Day पर K-Pop स्टाइल में किया विश

0
9
Rahul Gandhi Friendship Day Wish
Rahul Gandhi Friendship Day Wish

नई दिल्ली: फ्रेंडशिप डे के अवसर पर कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर युवाओं के नाम एक विशेष संदेश साझा किया। युवाओं के बीच अपनी पहुंच मजबूत करने की कवायद के तहत राहुल गांधी ने इस बार एक नया और अलग ‘Gen Z’ अंदाज पेश किया। उन्होंने के-पॉप (K-Pop) शैली में अपनी उंगलियों से ‘फिंगर हार्ट’ बनाते हुए देशवासियों और खास तौर पर युवा पीढ़ी को फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं दीं। अपने इस संदेश में उन्होंने खुद को आज भी एक छात्र बताया जो हर दिन नई बातें सीख रहा है। उन्होंने लिखा, आज का सबक यह है कि यह फ्रेंडशिप डे है और यह एक दिल है। सभी को फ्रेंडशिप डे की ढेरों शुभकामनाएं और बहुत सारा प्यार।

इंस्टाग्राम पोस्ट से दिया खास संदेश

राहुल गांधी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वे हाथ के अंगूठे और तर्जनी उंगली को क्रॉस कर एक छोटा सा दिल यानी ‘फिंगर हार्ट’ बनाते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा कि वे खुद को आज भी एक विद्यार्थी मानते हैं और रोजाना जिंदगी का कोई न कोई नया पाठ सीखते हैं। 

राहुल गांधी ने लिखा, आज का सबक यह है कि यह फ्रेंडशिप डे है और यह एक दिल है। सभी को फ्रेंडशिप डे की ढेरों शुभकामनाएं और बहुत सारा प्यार। K-Pop और K-ड्रामा से उपजा यह ‘फिंगर हार्ट’ जेस्चर आजकल की युवा पीढ़ी और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काफी लोकप्रिय है।

राहुल गांधी का ‘Gen Z’ अवतार

पिछले कुछ समय से राहुल गांधी लगातार सोशल मीडिया, औपचारिक कार्यक्रमों और सीधे संवाद अभियानों के जरिए देश के युवाओं और ‘Gen Z’ पीढ़ी से जुड़ने का प्रयास कर रहे हैं। वे अपने भाषणों और डिजिटल पोस्ट में अक्सर नई पीढ़ी की सोच और चुनौतियों का जिक्र करते हैं। ‘छात्रों की गूंज’ जैसे अभियानों के माध्यम से उन्होंने नीट पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में अनियमिताओं और बढ़ती बेरोजगारी जैसे संवेदनशील मुद्दों पर केंद्र सरकार पर तीखे हमले बोले हैं।

विभिन्न संवाद कार्यक्रमों में वे छात्रों के साथ करियर, शिक्षा, लोकतंत्र और जीवन के उतार-चढ़ाव पर अपने विचार साझा करते रहे हैं। युवाओं को प्रेरित करते हुए उन्होंने हाल ही में सलाह दी थी कि जीवन की राह हमेशा सीधी नहीं होती, इसलिए मजबूती और लचीलेपन के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

केंद्र पर साधा निशाना

फ्रेंडशिप डे के इस अनूठे संदेश से ठीक पहले राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को युवाओं के प्रति उसके रवैये के लिए कटघरे में खड़ा किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर सीधा हमला बोलते हुए उन्होंने आरोप लगाया था कि सत्ता में बैठे लोग देश के युवाओं और ‘Gen Z’ को धमकाने की कोशिश कर रहे हैं। राहुल गांधी ने तंज कसते हुए कहा था कि ये दोनों नेता भारत का अतीत हैं, इसलिए उन्हें यह समझना होगा कि वे देश के सुनहरे भविष्य यानी युवाओं के साथ कैसा बर्ताव कर रहे हैं।

राहुल गांधी का ‘Gen Z’ अवता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here