गांव की मिट्टी से उठेगा हीरो, राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’ का रिलीज हुआ दमदार ट्रेलर

0
5
A hero will rise from the soil of the village the powerful trailer of Ram Charan film Peddi is released
Instagram : @officialjiostudios

मुंबई: राम चरण लंबे समय से अपनी अपकमिंग फिल्म पेड्डी को लेकर चर्चा में बने हुए है. पहले खबर थी कि फिल्म को 27 मार्च 2026 को यानी राम चरण के बर्थडे पर रिलीज की जाएगी. हालांकि रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर द रिवेंज चलते फिल्म पेड्डी की रिलीज डेट को 30 अप्रैल के लिए टाल दिया है. इसके बाद फैंस के बीच एक्साइटमेंट थी कि आखिरकार वह ये फिल्म देख पाएंगे. लेकिन एक बार फिर पेड्डी की रिलीज डेट बदली गई और अब इसे 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.

रिलीज हुआ पेड्डी का ट्रेलर 

इसी बीच रिलीज से एक महीने पहले फिल्म पेड्डी का ट्रेलर आउट हो चुका है. फिल्म के ट्रेलर में राम चरण तीन-तीन स्पोर्ट्स खेलते हुए नजर आ रहे हैं. राम चरण के किरदार का नाम पेड्डी है, जो फिल्म में गांव वालों का मसीहा बनने वाले है. फिल्म में जब भी किसी खेल की बात की जाती है तो पेड्डी का नाम ही सबसे पहले आता है. चाहे फिर वो क्रिकेट हो, पहलवानी हो या रेस लगाना हो. 

फिल्म की कहानी 

फिल्म की कहानी की बात करें तो यह एक पीरियड ड्रामा एक्शन फिल्म होगी। इसमें देखने को मिलेगा कि पेड्डी के गांव वालों पर बहुत बड़ी मुसीबत आने वाली है, जिसे निपटने के लिए पेड्डी को ही गांव वालों मदद करने के लिए आगे आना होगा. हालांकि ट्रेलर में साफ तौर पर समझ पाना मुश्किल ही रामचरण आखिर करना क्या चाहते है. यहीं वहज की एक तरफ जहां फिल्म के ट्रेलर को लेकर एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. वहीं दूसरी ओर ट्रेलर को लेकर कंफ्यूजन  भी बना हुआ है. 

किसने किया डायरेक्शन 
 
बता दें, फिल्म पेड्डी का डायरेक्शन बुच्ची बाबू सना ने किया है. गौर करने वाली बात ये है कि इस फिल्म के लिए रामचरण ने अपना काफी किलो वजन बढ़ाया है ताकि वह एक पहलवान की तरह नजर आ सके. इसके साथ एक्टर ने ट्रेनिंग भी ली है, जो ट्रेलर में बखूबी देखने को मिल रहा है. इस फिल्म से राम चरण के फैंस की काफी उम्मीदें जुड़ी है, जिसकी पीछे की वजह  RRR के बाद अभी तक कोई बड़ी हिट फिल्म न दे पाना भी है. ऐसे में अब देखना होगा पेड्डी की कहानी दर्शकों को कितना अपनी अपनी ओर खींच पाती है. 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here