गांधीनगर: गुजरात के अहमदाबाद शहर से एक बेहद सनसनीखेज और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। शहर के आनंदनगर इलाके में स्थित एक पेइंग गेस्ट (पीजी) में रहने वाली इंटीरियर डिजाइनिंग की छात्रा के साथ वहीं के सिक्योरिटी गार्ड ने दरिंदगी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने छत पर छात्रा को अकेला पाकर उसके गले में तार बांध दिया और उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। घटना के तुरंत बाद एक्शन में आई आनंदनगर पुलिस और क्राइम ब्रांच ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी गार्ड को धर दबोचा। फिलहाल पीड़ित छात्रा को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
छत पर वॉक करने गई थी छात्रा
घटना की रात करीब 10 बजे पीड़िता पढ़ाई के बाद ताजी हवा खाने के लिए पीजी की छत पर टहलने गई थी। उस वक्त छत पर पीजी में तैनात सिक्योरिटी गार्ड धर्मसिंह भी मौजूद था। एकांत का फायदा उठाते हुए गार्ड ने युवती से बदसलूकी शुरू कर दी।
तार से घोंटा गला
आरोपी ने बर्बरता दिखाते हुए उसके गले में एक बिजली का तार बांध दिया और उसका गला दबाकर उसे बेबस कर दिया। इसके बाद आरोपी ने छात्रा के साथ जबरदस्ती की। वारदात के बाद युवती की हालत गंभीर रूप से बिगड़ गई, जिसके बाद उसे तत्काल निकटतम अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस टीमों ने रविवार सुबह आरोपी धर्मसिंह को शहर के एक इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उससे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर महानगरों में छात्राओं और कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था और पीजी में काम करने वाले कर्मचारियों के पुलिस वेरिफिकेशन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोपी ने बर्बरता दिखाते हुए उसके गले में एक बिजली का तार बांध दिया और उसका गला दबाकर उसे बेबस कर दिया। इसके बाद आरोपी ने छात्रा के साथ जबरदस्ती की।
उत्तर प्रदेश के हरदोई का रहने वाला है आरोपी
वारदात की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए आनंदनगर पुलिस, लोकल क्राइम ब्रांच (एलसीबी) और क्राइम ब्रांच की संयुक्त रूप से 10 विशेष टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों ने पीजी और आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में आरोपी धर्मसिंह लिफ्ट के जरिए छत की तरफ जाते और वारदात के बाद वहां से भागते हुए दिखाई दिया। जांच में सामने आया कि आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले का निवासी है और उसने कुछ ही दिनों पहले इस पीजी में सुरक्षा गार्ड के रूप में नौकरी शुरू की थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उससे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है।












