तमिलनाडु एक्सप्रेस में सामने आया लाल सूटकेस का खौफनाक राज, CCTV ने खोला दिल दहला देने वाली बात, पुलिस जांच में

0
13
woman body parts suitcase, gruesome case, Tamil Nadu Express
woman body parts suitcase, gruesome case, Tamil Nadu Express

नई दिल्ली: तमिलनाडु एक्सप्रेस में लाल रंग के एक सूटकेस से महिला के शरीर के हिस्से मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बता दें, यह मामला 6 अगस्त का बताया जा रहा है. वहीं सूटकेस से मानव अवशेष मिलने के बाद रेलवे पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज की मदद से मामले की कड़ियां जोड़ने में जुट गई. 

आगरा में छोड़ा गया सूटकेस 

जांच के दौरान पुलिस को चेन्नई से जुड़े एक महिला और पुरुष पर शक हुआ. सीसीटीवी फुटेज में दोनों को सिटी सेंट्रल स्टेशन में लाल रंग का सूटकेस लेकर प्रवेश करते देखा गया. बताया जा रहा है कि बाद में यही सूटकेस आगरा जाने वाली ट्रेन में छोड़ दिया गया था. फुटेज के आधार पर पुलिस ने दोनों की गतिविधियों की पड़ताल शुरू की. 

गुडुवनचेरी के मकान तक पहुंची जांच

मामले की जांच आगे बढ़ी तो पुलिस को पता चला कि संदिग्ध महिला और पुरुष ने गुडुवनचेरी इलाके में एक मकान किराए पर लिया था. इसके बाद रेलवे पुलिस ने तमिलनाडु पुलिस के साथ मिलकर इस ठिकाने की जांच की. पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में आशंका है कि महिला की हत्या और शव को ठिकाने लगाने की कार्रवाई इसी मकान में की गई हो सकती है. हालांकि, घटना की पूरी तस्वीर जांच और फोरेंसिक रिपोर्ट सामने आने के बाद ही स्पष्ट होगी. 

जांच में सामने आई चौकाने वाली बात 

जांच के दौरान पुलिस को घर की छत से एक महिला का शव लटका हुआ मिला। वहीं, शरीर के कुछ हिस्से एक बड़े बर्तन में रखे पाए गए. बताया गया कि इस बर्तन का इस्तेमाल आमतौर पर बिरयानी पकाने के लिए किया जाता था। पुलिस ने बर्तन को जब्त कर सील कर दिया है और घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं.

फिलहाल पुलिस मृतका की पहचान करने की कोशिश कर रही है. साथ ही, सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर संदिग्धों की पहचान और उनकी भूमिका की जांच की जा रही है.

तमिलनाडु में एक और दिल दहला देने वाली घटना

इसी बीच तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले से भी एक अलग चौंकाने वाला मामला सामने आया था. तिरुत्तनी के पास मानवूर रेलवे स्टेशन पर 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत के मामले में उसके 45 वर्षीय बेटे पर हत्या का आरोप लगा. बताया गया कि बुजुर्ग महिला चलने-फिरने में असमर्थ थी. आरोप है कि बेटे ने उसे चलती ट्रेन के सामने धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here