होटल में साथ रुके प्रेमी-प्रेमिका, फिर खौफनाक अंत; कैंची से युवती को उतारा मौत के घाट

0
6
Girlfriend returned to the city, checked into her lover's hotel, then killed him with scissors
Pinterest

नई दिल्ली: असम के कामरूप ग्रामीण जिले में एक होटल के कमरे में 23 वर्षीय युवती की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में उसके कथित प्रेमी 22 वर्षीय अभिजीत किंडो को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने युवती पर कैंची और अन्य धारदार सामान से हमला किया और वारदात के बाद उसने कथित तौर पर खुदकुशी की कोशिश भी की, जिसमें उसे चोटें आई हैं। क्या है पूरा मामला चलिए जानते है।

क्या है पूरा मामला? 

मृतका की पहचान सोनितपुर जिले के हुगराजुली निवासी मालिनी गुरिया के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, अभिजीत मूल रूप से उदलगुड़ी जिले का रहने वाला है। दोनों कामरूप के रंगिया रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक होटल में ठहरे थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मालिनी पिछली रात चेन्नई से अपनी दो महिला साथियों के साथ रंगिया पहुंची थी। जहां अभिजीत उन्हें रेलवे स्टेशन से लेने गया था। इसके बाद दोनों होटल पहुंचे। मालिनी के दोस्तों के मुताबिक, अभिजीत ने होटल में अपने लिए अलग कमरा बुक कराया था, लेकिन देर रात वह मालिनी के कमरे में चला गया और वहीं रुक गया।

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस 

पुलिस सूत्रों के अनुसार, रविवार सुबह अभिजीत ने मालिनी के दोस्तों को फोन कर बताया कि उसने उसकी हत्या कर दी है और अब वह खुद भी आत्महत्या करने वाला है। सूचना मिलने के बाद रंगिया के एक रेलवे अधिकारी ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस टीम तुरंत होटल पहुंची और आरोपी को कमरे से हिरासत में लेकर अस्पताल पहुंचाया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने दावा किया कि उसे शक था कि मालिनी उसे धोखा दे रही है और दूसरे पुरुषों से बात करती थी। इसके साथ ही उसने पुलिस के सामने हत्या की योजना पहले से बनाने की बात भी कही। हालांकि, पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे की वास्तविक वजह अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया मृतका का शव

घटना की जांच के लिए गुवाहाटी से फोरेंसिक टीम होटल पहुंची और मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक कार्रवाई के बाद युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया है। मृतका के परिवार को भी घटना की सूचना दे दी गई है। मामले में आगे की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here