सुबह बैठें और शाम तक पहुंचें, छठ पर दिल्ली से पटना का सफर होगा आसान, कल से दौड़ेगी स्पेशल वंदे भारत

0
5

नई दिल्ली: छठ पूजा पर घर जाने की तैयारी कर रहे हैं और कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है तो घबराने की जरूरत नहीं है। भारतीय रेलवे ने नई दिल्ली और पटना जंक्शन के बीच वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। ये ट्रेनें सुबह दिल्ली से चलेंगी और शाम तक पटना पहुंचा देंगी, जिससे छठ पर घर पहुंचना अब आसान हो जाएगा।

छठ के दौरान रेलवे पर हर साल भारी भीड़ होती है। इसी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दो जोड़ी स्पेशल वंदे भारत ट्रेनें चलाने की रूपरेखा तैयार की है। वंदे भारत हाईटेक और आरामदायक ट्रेन है, इसलिए लंबा सफर भी थकान भरा नहीं लगेगा।

पहली स्पेशल ट्रेन: 11 नवंबर को दिल्ली से पटना

ट्रेन संख्या 02258 नई दिल्ली से पटना जंक्शन के लिए 11 नवंबर 2026, बुधवार को सुबह 05:00 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन उसी दिन शाम 18:30 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 02257 पटना जंक्शन से 12 नवंबर 2026 को सुबह 08:00 बजे चलेगी और उसी दिन रात 21:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

दूसरी स्पेशल ट्रेन: 13 नवंबर को दिल्ली से पटना

ट्रेन संख्या 02436 नई दिल्ली से पटना जंक्शन के लिए 13 नवंबर 2026 को सुबह 08:35 बजे खुलेगी और उसी दिन रात 21:30 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 02435 पटना जंक्शन से 14 नवंबर 2026 को सुबह 08:00 बजे चलेगी और रात 21:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

इन दोनों स्पेशल ट्रेनों में 16 कोच वाली वंदे भारत का इस्तेमाल किया गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को कंफर्म सीट मिल सके। दोनों ट्रेनों का ठहराव दोनों दिशाओं में अलीगढ़ जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्शन, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा स्टेशनों पर होगा। अगर आप छठ पर पटना जा रहे हैं, तो इन स्पेशल ट्रेनों में जल्द टिकट बुक कर लें, क्योंकि त्योहार के समय सीटें तेजी से भर जाती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here