Miss Universe 2026: 3,000 हीरों वाला ताज जीतने की जंग, क्या भारत फिर रचेगा इतिहास?

0
1

नई दिल्ली:  खूबसूरती, ग्लैमर और आत्मविश्वास का शानदार संगम यानी मिस यूनिवर्स 2026 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। इस बार 116 देशों और क्षेत्रों की सुंदरियां ताज के लिए मुकाबला करेंगी। मिस यूनिवर्स का 75वां संस्करण 24 नवंबर 2026 को प्यूर्टो रिको के सैन जुआन में आयोजित होगा। ग्रैंड फिनाले में मौजूदा मिस यूनिवर्स फातिमा बॉश अपनी उत्तराधिकारी को ताज पहनाएंगी। भारतीय फैंस की नजरें खास तौर पर काजिया लिज मेजो पर हैं। अब देखना होगा कि क्या वह भारत के लिए इतिहास रच पाएंगी।

इस साल मिस यूनिवर्स में भारत का प्रतिनिधित्व 19 वर्षीय काजिया लिज मेजो करेंगी। यूएई में जन्मीं काजिया मूल रूप से केरल की रहने वाली हैं। उन्होंने 23 अगस्त 2026 को जयपुर में आयोजित प्रतियोगिता में मिस यूनिवर्स इंडिया का खिताब जीता था। वह अपनी खूबसूरती के साथ केरल की सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक पहनावे को लेकर भी चर्चा में हैं। अब उनका मुकाबला दुनिया के 115 देशों की प्रतियोगियों से होगा। भारतीय दर्शकों को उनसे ताज जीतने की काफी उम्मीदें हैं।

Miss Universe 2026: 116 कंटेस्टेंट्स की पूरी लिस्ट

इस बार मिस यूनिवर्स के मंच पर 116 सुंदरियां अपने-अपने देश और क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगी। देखिए सभी प्रतियोगियों के नामों की पूरी लिस्ट:

अल्बानिया: जोगेर्सा बेकिरी, अर्जेंटीना: दाइआना पेरेयरा, आर्मेनिया: अरेना जेयनालियन, अरूबा: एलिजाबेथ जॉनसन, ऑस्ट्रेलिया: कैटलिन वर्थिंगटन, बहामास: शॉन्ड्रा हेनफील्ड, बांग्लादेश: समीरा खान माही, बेलारूस: आलिया करोत्काया, बेल्जियम: ओल्गा लोम्बार्डो, बेलीज: केली-रोज वेस्ट, बोलीविया: वैलेरिया मेना, बोनेयर: कैरोलिन पोरास, बोत्सवाना: डाबिलो मोसेस, ब्राजील: मार्सेला कोजिन्स्की, ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स: ओरेलिया थॉमस, कंबोडिया: र्थना थान, कैमरून: ऑड्रे ब्लैक, कनाडा: असलिहान मोराली, केप वर्डे: अरमांडिना कुन्हा, केमैन आइलैंड्स: जूलियाना मायर्स, चिली: डोमिंगा लोपेज, चीन: शिक्वी वांग, कोलंबिया: मारिया अलेजांद्रा लोपेज, कोस्टा रिका: मारियाले एकोस्टा, क्रोएशिया: अन्टिया म्रशिच, क्यूबा: मिया डियो, कुराकाओ: बियांटी गोम्पर्ट्स, चेक गणराज्य: डोमिनिका कोटौचकोवा, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो: जेसी कलाम्बायी, डेनमार्क: फी रोज लिंडेगार्ड, डोमिनिकन रिपब्लिक: मेलिसा नुनेज, इक्वाडोर: डालिया बुकाराम, मिस्र: सोनिया गेर्गिस, अल सल्वाडोर: सोफिया कॉर्डोवा।

इक्वेटोरियल गिनी: इसाबेल म्बोमियो, एस्टोनिया: एमिली डेन्नेंग, इथियोपिया: ब्रुक बेलेते, फिनलैंड: वीरा ग्रोनलुंड, फ्रांस: गरांस ओथिए, जर्मनी: सेलिना वाइल, घाना: बेल्वी ओफोरी, ग्रेट ब्रिटेन: एंजेला ऑमोनियर, ग्रीस: ओलिविया वासिलोपोलोस, ग्वाडेलूप: क्लो देहर, ग्वाटेमाला: अडेलिना कैस्टिलो, गिनी: जस्टिन कामारा, गुयाना: एंजेल भाथल, हैती: तातेंदा रामेउ, होंडुरास: लुइसा पिनेडा, हांगकांग: जेनिफर झोउ, हंगरी: कामिला किस, आइसलैंड: सिग्रीदुर ह्राफ्नकेल्सडॉटिर, भारत: काजिया लिज मेजो, इराक: सामंथा स्लेवा, आयरलैंड: एडीएन हॉवर्ड, इजरायल: डेनियल याब्लोंका, इटली: जियाडा फोल्सिया, जमैका: सेलीन हॉल, जापान: सयुकी इतो, जॉर्डन: डेस्टिनी अनबर, कजाकिस्तान: अलीना एकाटेरिनेचेवा, केन्या: जीन ओजिरो, कोसोवो: एविसा पाकोली, किर्गिस्तान: मदीना एर्मेकोवा, लातविया: लास्मा कुहतार्स्का, लेबनान: पर्ला हर्ब, लिथुआनिया: ओल्गा बायकाडोरोवा, मकाऊ: शुहे होउ, माल्टा: फ्रांसेस्का मर्सिएका, मार्टीनिक: लारिसा सेगरेल, मायोट: माएवा तुम्बू दानी, मेक्सिको: मारिया वर्गास।

मोल्दोवा: डोरिना दारी, मंगोलिया: नामुना ओटगोनबाटार, मोंटेनेग्रो: अलेक्जेंड्रा इवेजाज, म्यांमार: मे ग्रेस पैरी, नामीबिया: चारिने लाबुशेन, नीदरलैंड: मेलिसा बोटेमा, न्यूजीलैंड: जॉर्जिया वाडिंगटन, निकारागुआ: जैस्मिन ब्लैंडफोर्ड, नाइजीरिया: डेनियल अदेवुसी, नॉर्वे: एबेलोन स्मेड्सरुड, पाकिस्तान: मिस्बाह अरशद, पनामा: गैब्रिएला गोंजालेज, पैराग्वे: ग्रेथा मातियाउडा, पेरू: लुरेन मार्केज, फिलीपींस: बी मिलान-विंडोर्स्की, पोलैंड: विविका लेवांडोव्स्की, पुर्तगाल: इसाबेला सैंटोस, प्यूर्टो रिको: जेनिफर बैरेटो, रीयूनियन: अबिगेल ताइलामी, रोमानिया: सबीना परमाक, रूस: एलेक्जेंड्रा स्टाशकेविच, सेंट लूसिया: बर्नेला वेलिनोर, सेंट मार्टिन: एले डंकन, सर्बिया: निकोलिना वुजिसिच, सिएरा लियोन: कट्टी फोफाना, स्लोवाकिया: अन्ना लिचकोवा, दक्षिण अफ्रीका: बाजाबुलिसे थेले, दक्षिण कोरिया: युरिम किम, स्पेन: सुजाना मदीना, श्रीलंका: निंहारा ससिंदी, सूरीनाम: मारुश्का साहिबोए, स्वीडन: जोसेफिन स्ट्रैंड, स्विट्जरलैंड: इतिया दुबे, तंजानिया: एलिजाबेथ मकुने, त्रिनिदाद और टोबैगो: विनिता मनू, ट्यूनीशिया: सराह ब्राहमी, टर्क्स एंड कैकोस आइलैंड्स: सेलेना ग्रांट, युगांडा: मिचेल डाका, यूक्रेन: अन्ना निकोनोवा, अमेरिका: जस्टस केली, यूएस वर्जिन आइलैंड्स: जेना-मोनेट क्वीली, उरुग्वे: लूसिया पिन्येरो, उज्बेकिस्तान: जियेदाखोन शरीपोवा, वेनेजुएला: क्लारा वेगास।

ग्रैंड फिनाले कब और कितने बजे होगा?

मिस यूनिवर्स 2026 का ग्रैंड फिनाले 24 नवंबर को रात 8 बजे (ईस्टर्न टाइम) होगा। भारतीय दर्शक इसे 25 नवंबर की सुबह 6:30 बजे से देख सकेंगे। इस बार विजेता को 3,000 से ज्यादा हीरों से सजा खास ताज मिलेगा। प्रतियोगिता के 75 साल पूरे होने पर इसका महत्व और बढ़ गया है।

क्या भारत के सिर सजेगा मिस यूनिवर्स का ताज?

इस बार 116 सुंदरियों के बीच ताज के लिए मुकाबला होगा। भारतीय फैंस की नजरें केरल की 19 वर्षीय काजिया लिज मेजो पर टिकी हैं। अब देखना होगा कि क्या वह यह खिताब जीतकर भारत का नाम रोशन कर पाती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here