लड़कियों को छेड़ा फिर एक-दूसरे को किया किस, हरिद्वार गंगा स्नान के समय चार लड़कों ने की शर्मसार हरकत

0
32
Four boys teased girls, then kissed each other during a bath in the Ganges in Haridwar
X: @askbhupi

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार में स्थित हरकी पैड़ी पर मंगलवार देर रात चार लड़कों ने शराब के नशे में ऐसे हरकत की, जिसने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच गुस्सा पैदा कर दिया है. लड़कों पर आरोप है कि उन्होंने नशे में पहले बाजार में हुड़दंग मचाया और फिर गंगा घाट पर अश्लील हरकत की. यहीं वजह है कि अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है. 

बागपत से आए थे धूमने 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चारों युवक उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से हरिद्वार घूमने आए थे. वहीं देर शाम गंगा आरती खत्म होने के बाद वे हरकी पैड़ी के पास मौजूद बाजार में घूमते दिखाई दिए. इस दौरान वे ठीक से चल भी नहीं पा रहे थे और नशे की हालत में राह चलते लोगों से उलझ रहे थे. इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने दुकानदारों को लात मरना, महिलाओं को धक्का देना और कई महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार जैसी हरकत भी की. हालांकि इस बीच कई स्थानीय लोगों ने उन्हें समझाने की कोशिश भी की लेकिन वे लगातार बदतमीजी करते रहे. इसी बीच कुछ लोगों ने घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया.

गंगा घाट पर एक-दूसरे को किया किस 

इसके बाद चारों युवक हरकी पैड़ी घाट की तरफ बढ़ गए, जहां भी उन्होंने अश्लील हरकतें कीं. वायरल वीडियो में दो युवक गंगा घाट पर आपत्तिजनक तरीके से एक-दूसरे को किस करते दिखाई दे रहे हैं. घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं और तीर्थ पुरोहितों ने इसका विरोध किया लेकिन नशे में होने की वजह से युवक किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थे.  

मौके पर पहुंची पुलिस 

बता दें, स्थिति बिगड़ती देख स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी भागने की कोशिश करने लगे लेकिन पुलिस ने चारों को पकड़ लिया. इसके बाद में सभी को थाने ले जाया गया और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई. पुलिस के अनुसार, पकड़े गए युवकों की पहचान राजीव, विपिन, कपिल शर्मा और विकास के रूप में हुई है और सभी उत्तर प्रदेश के बागपत क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं.

सख्त कार्रवाई की चेतावनी 

घटना के बाद हरिद्वार के साधु-संतों और तीर्थ पुरोहितों ने कड़ी नाराजगी जताई है. तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित ने कहा कि गंगा तट की मर्यादा और धार्मिक वातावरण को किसी भी हालत में खराब नहीं होने दिया जाएगा. वहीं पुलिस ने भी साफ किया है कि धार्मिक स्थलों पर नशे में हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here