Say Help ऐप बना महिलाओं का सुरक्षा कवच, आवाज मिलते ही हरकत में आई पुलिस

0
20
The Say Help app has become a protective shield for women and the police swung into action upon receiving their voice
Meta AI

नई दिल्ली: अक्सर ऐसा कहा जाता है कि पुलिस कभी भी मौके के टाइम पर नहीं पहुचंती लेकिन इन दिनों एक ऐसी ऐप चर्चा में है, जहां हेल्प बोलते ही पुलिस तुरंत आपकी लोकेशन पर पहुंच जाएगी. बता दें, इस ऐप को महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाया गया है, जो हाल ही में एक महिला वकील के लिए जीवनरक्षक साबित हुआ. जानकारी के अनुसार, जब महिला ने बेहोश होने से पहले सिर्फ “I Need Help” बोलकर मदद मांगी और कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई.

क्या है ऐप का नाम 

दरअसल, ऐप का नाम ‘Say Help’ है, जो कई एक वॉयस एक्टिवेटेड इमरजेंसी ऐप है. इस ऐप की खासियत यही है कि यह किसी खतरे की स्थिति में आवाज पहचानकर तुरंत अलर्ट भेज देता है. बता दें, जैसे ही यूजर तय किए गए शब्द बोलता है, ऐप रियल टाइम वीडियो, ऑडियो और GPS लोकेशन के साथ मैसेज और WhatsApp के जरिए पुलिस व इमरजेंसी कॉन्टैक्ट्स को सूचना भेज देता है.

महिला की बची जान 

जानकारी के मुताबिक, महिला वकील ने खतरा महसूस होने पर ऐप को ट्रिगर किया। अलर्ट सीधे ऐप के क्रिएटर तक पहुंचा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. समय रहते पुलिस की मदद मिलने से महिला की जान बच गई. यह ऐप एंड्रॉयड यूजर्स के लिए Google Play Store और iPhone यूजर्स के लिए App Store पर उपलब्ध है. वहीं इंस्टॉल करने के बाद यूजर WhatsApp, Telegram या मोबाइल नंबर के जरिए लॉगिन कर सकते हैं. इसके बाद ऐप भाषा और वॉयस रिकग्निशन भाषा सेट करनी होती है.

बस तीन बार बोलना होगा हेल्प

ऐप में एक खास फीचर यह भी है कि यूजर अपनी पसंद का इमरजेंसी फ्रेज सेट कर सकता है. डिफॉल्ट रूप से अगर कोई व्यक्ति तीन बार “Help Help Help” बोलता है तो ऐप एक्टिव हो जाता है. इसके बाद यह पुलिस और इमरजेंसी कॉन्टैक्ट्स को अलर्ट भेज देता है. ऐप इस्तेमाल करने के लिए माइक्रोफोन, कैमरा और लोकेशन की अनुमति देनी होती है.

साथ ही यूजर को अपनी बेसिक जानकारी, एड्रेस और इमरजेंसी कॉन्टैक्ट्स जोड़ने होते हैं. खास बात यह है कि अगर आपके इमरजेंसी कॉन्टैक्ट्स के पास यह ऐप न भी हो, तब भी उन्हें अलर्ट और लोकेशन मिल जाती है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here