Gold Silver Price Today: सोने के दाम में ₹3,760 की बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती

0
7

नई दिल्ली: सोना खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। देश में सोने और चांदी की कीमतों में साप्ताहिक आधार पर गिरावट दर्ज की गई है। बीते एक सप्ताह में 24 कैरेट सोना 3,760 रुपये तक सस्ता हुआ, जबकि 22 कैरेट गोल्ड के भाव में 3,450 रुपये तक की कमी आई है। चांदी की कीमत भी करीब 10,000 रुपये प्रति किलोग्राम नीचे आ गई है। रविवार, 18 अक्टूबर की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,47,810 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। ऐसे में खरीदारी से पहले अपने शहर के ताजा रेट जानना जरूरी है।

दिल्ली से मुंबई तक सोने का भाव

दिल्ली में 22 कैरेट सोना 1,35,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,47,660 रुपये और 22 कैरेट का भाव 1,35,350 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

लखनऊ, जयपुर और चंडीगढ़ में 24 कैरेट सोने का रेट 1,47,810 रुपये, जबकि 22 कैरेट का भाव 1,35,500 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अहमदाबाद और भोपाल में 24 कैरेट सोना 1,47,710 रुपये तथा 22 कैरेट सोना 1,35,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। चेन्नई, पुणे, बेंगलुरु और हैदराबाद में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,47,660 रुपये और 22 कैरेट का रेट 1,35,350 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कमजोर हुआ सोना

घरेलू बाजार के साथ-साथ वैश्विक बाजार में भी सोने की कीमतों पर दबाव देखने को मिला है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,165.12 डॉलर प्रति औंस पर रहा। इस सप्ताह इसकी कीमत में 0.7 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, शनिवार को इंदौर के सराफा बाजार में सोना 400 रुपये बढ़कर औसतन 1,48,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

सोने के साथ चांदी खरीदने वालों के लिए भी कीमतों में गिरावट राहत लेकर आई है। 18 अक्टूबर की सुबह चांदी का भाव 2,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। एक सप्ताह में इसकी कीमत करीब 10,000 रुपये कम हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 57.05 डॉलर प्रति औंस पर थी। सोने-चांदी के भाव पर वैश्विक बाजार, डॉलर की चाल और घरेलू मांग का असर पड़ता है। इसलिए खरीदारी से पहले स्थानीय सराफा बाजार में कीमत की पुष्टि जरूर करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here