Bengaluru Airport: लखनऊ से बेंगलुरु आ रही IndiGo फ्लाइट को बम की धमकी, सुरक्षित लैंडिंग के बाद जांच शुरू

0
5
Indigo Flight Lucknow To Bengaluru Bomb Threat
Pinterest

नई दिल्ली: लखनऊ से बेंगलुरु जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E231 को बम की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि विमान के बेंगलुरु एयरपोर्ट पर उतरने से कुछ समय पहले क्रू को विमान में बम होने की जानकारी मिली, जिसके बाद पायलट और क्रू ने तुरंत तय सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत जरूरी कदम उठाए. 

कितने  बजे हुई सुरक्षित लैंडिंग 

जानकारी के अनुसार, बम की खबर मिलने के बाद सुबह करीब 9:40 बजे फ्लाइट की बेंगलुरु एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की गई. विमान के रनवे पर उतरने के बाद क्रू ने संबंधित अधिकारियों को धमकी की जानकारी दी, जिसके तुरंत इसके तुरंत बाद एयरपोर्ट पर मौजूद सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं और विमान को जांच के लिए अलग स्थान पर ले जाकर तलाशी की प्रक्रिया शुरू की गई. 

सुरक्षा एजेंसियां तय SOP के तहत विमान की बारीकी से जांच कर रही हैं. इस दौरान विमान के अंदर की सीटों, केबिन और अन्य हिस्सों के अलावा यात्रियों के सामान और दूसरे जरूरी स्थानों की भी तलाशी ली जा रही है. वहीं अधिकारियों की प्राथमिकता विमान में मौजूद यात्रियों और क्रू की सुरक्षा सुनिश्चित करना है. साथ ही जांच पूरी होने तक सुरक्षा व्यवस्था को सख्त रखा गया है. 

शुरुआती जांच में धमकी फर्जी होने का शक

सूत्रों के मुताबिक, शुरुआती जांच में बम की धमकी के फर्जी होने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, सुरक्षा एजेंसियां इसे लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहती हैं. इसी वजह से विमान की पूरी जांच की जा रही है और धमकी के स्रोत का भी पता लगाया जा रहा है. बता दें, अभी तक विमान के अंदर किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि, अंतिम पुष्टि सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद ही होगी. 

एयरपोर्ट पर बढ़ाई गई सुरक्षा

घटना के बाद बेंगलुरु एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है. संबंधित एजेंसियां धमकी से जुड़ी जानकारी की जांच कर रही हैं और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि संदेश या सूचना कहां से आई थी. फिलहाल विमान सुरक्षित है और मामले की जांच जारी है. अधिकारियों की विस्तृत जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि बम की धमकी वास्तविक थी या किसी ने जानबूझकर फर्जी सूचना देकर सुरक्षा एजेंसियों को परेशान करने की कोशिश की हैं. 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here