संजू जिंदल बने जिला फतेहाबाद मिलिंग कमेटी के सदस्य

0
5

रतिया: रतिया राइस मिलर एसोसिएशन से जुड़े संजूऐ जिंदल को जिला फतेहाबाद मिलिंग कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद मंगलवार को फतेहाबाद स्थित डीसी कार्यालय में जिला मिलिंग कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में धान खरीद, मिलिंग, सीएमआर तथा राइस मिलरों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में मौजूद अधिकारी और चर्चा के विषय 

बैठक में डीएफएससी कुशल बूरा, सभी संबंधित एजेंसियों के डीएम, एफसीआई के अधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों एवं मिलिंग कमेटी के सदस्यों ने धान की खरीद, शेलरों में धान भेजने, मिलिंग प्रक्रिया और सीएमआर से संबंधित व्यवस्थाओं पर चर्चा की।

सभी मिलरों को समान रूप से 2000 मीट्रिक टन धान  

संजू जिंदल ने अपनी नियुक्ति पर कहा कि जिले के किसी भी शेलर संचालक को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी मिलरों को बराबर आधार पर करीब 2000 मीट्रिक टन धान लगवाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि सभी मिलरों को समान रूप से धान मिल सके।

लूज ट्रॉली में धान ले जाने पर 51 हजार रुपये जुर्माना 

उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी शेलर मालिक शेलर में लूज ट्रॉली में धान नहीं लेगा। यदि कोई शेलर मालिक लूज ट्रॉली में धान लेता है तो उस पर 51 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

बकाया सीएमआर और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पर जोर  

संजू जिंदल ने कहा कि जिन शेलर संचालकों का पिछले सीजन का सीएमआर बकाया पड़ा है, उसका भी जल्द से जल्द काम पूरा करवाकर बकाया सीएमआर एफसीआई में लगवाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही संबंधित मिलरों का रजिस्ट्रेशन करवाने की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई जाएगी, ताकि किसी भी मिलर को अनावश्यक रूप से परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि सीएमआर से संबंधित बकाया कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाने के साथ-साथ नए सीजन की मिलिंग व्यवस्था को भी सुचारू बनाने पर जोर रहेगा।

Reported by: Rimpi Jindal

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here