रामलीला मैदान से खरगे का PM मोदी-अमित शाह पर तीखा हमला, बोले- मोदी को हटाएंगे, तभी बचेगा लोकतंत्र

0
5

नई दिल्ली: दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को INDIA गठबंधन की टवोट बचाओ, देश बचाओ, महारैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी और अमित शाह पर जमकर निशाना साधा। खरगे ने कहा कि जब तक मोदी को सत्ता से नहीं हटाया जाएगा, तब तक लोकतंत्र नहीं बचेगा। रैली में उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर भी केंद्र सरकार पर गंभीर आरोपी लगाए।

“सरकार ज्ञानेश कुमार को बचाने की कर रही कोशिश”: खरगे 

खरगे ने मंच से कहा कि रामलीला मैदान में हो रहा यह आयोजन युवाओं, महिलाओं और दलितों के वोट के अधिकार की लड़ाई है। उन्होंने आरोपी लगाया कि इन वर्गों के वोट छीनने की कोशिश की जा रही है। मुख्य चुनाव आयुक्त पर निशाना साधते हुए खरगे ने कहा,”जब तक ज्ञानेश कुमार नहीं जाएंगे, तब तक हम नहीं जाएंगे और लड़ते रहेंगे।” उन्होंने कहा कि सरकार ज्ञानेष कुमार को बचाने और छिपाने की कोशिश कर रही है, लेकिन विपक्ष उन्हें जवाबदेह बनाकर रहेगा।

सीबीआई-ईडी से डराने का आरोप

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी कभी सीबीआई तो कभी ईडी के जरिए विपक्षी नेताओं को डराने की कोशिश करते हैं। लेकिन विपक्ष डरने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई किसी एक पार्टी की नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई है। खरगे ने महाराष्ट्र, बिहार और उत्तर प्रदेश की सरकारों पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि इन राज्यों में जनता के जनादेश से नहीं, बल्कि वोट चोरी और चुनावी गड़बड़ी से सरकारें बनाई गई हैं। ऐसी सरकारों को हटाना जरूरी है। उन्होंने नारा दिया, “मोदी को हटाओ, लोकतंत्र बचाओ।”

विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन

इस महारैली के लिए INDIA गठबंधन के नेता और कार्यकर्ती मिंटो रोड से मार्च करते हुए रामलीली मैदान पहुंचे। मेच पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी और तेजस्वी यादव समेत विपक्ष के कई बड़े नेता मौजूद रहे। रैली का मुख्य मुद्दा वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) और चुनावी प्रक्रिया में कथित धांधली का विरोध था। विपक्ष ने मांग की है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, SIR प्रक्रिया पर रोक लगे और चुनावों में बैलेट पेपर की वापसी हो। खरगे ने अंत में कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर लड़ाई जारी रखने की अपील की और कहा कि मजबूती से लड़ने पर ही बदलाव आएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here