
Amritsar: अमृतसर में गैरकानूनी हथियारों की सप्लाई करने वाले एक बड़े नेटवर्क का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। कमिश्नरेट पुलिस ने बुधवार को तीन अलग-अलग नेटवर्कों से जुड़े 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 15 गैरकानूनी पिस्तौल और 15 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।
शुरुआती पूछताछ के दौरान पता चला कि गिरफ्तार किए गए आरोपी विदेश में बैठे हथियार तस्करों के सीधे संपर्क में थे। वे उनसे हथियार मंगवाते थे और फिर आगे अपराधियों तक पहुँचाते थे। जाँच में इस नेटवर्क से जुड़े कुछ और लोगों के नाम भी सामने आए हैं।
In a major breakthrough, Amritsar Commissionerate Police dismantles three illegal arms supply networks, apprehends 8 accused and recovers 15 illegal pistols, 15 live cartridges. Preliminary investigation reveals that the accused were allegedly linked to foreign-based arms smugglers and were procuring illegal weapons for further distribution to criminal elements. Investigation has also revealed links of the accused with other associates involved in the illegal arms supply network. Separate FIRs have been registered at PS Cantonment, PS Islamabad & PS Chheharta, Amritsar. Further investigation is underway to uncover the complete backward and forward linkages and identify other persons involved. @PunjabPoliceInd remains committed to maintaining strict vigil against illegal arms trafficking and organised criminal networks and taking firm action against those involved in the illegal supply and circulation of weapons.
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) October 7, 2026
तीन थानों में दर्ज हुईं एफआईआर
पुलिस ने इस मामले में थाना कैंटोनमेंट, थाना इस्लामाबाद और थाना छेहरटा में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ करके पूरे नेटवर्क की गहराई से जाँच कर रही है। हथियारों की सप्लाई में शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान के लिए भी प्रयास जारी हैं।
संगठित अपराध के खिलाफ मुहिम जारी रहेगी
पंजाब पुलिस ने स्पष्ट किया है कि गैरकानूनी हथियारों की तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ यह मुहिम आने वाले समय में भी जारी रहेगी। पुलिस का कहना है कि नेटवर्क से जुड़े हर व्यक्ति को कानून के कठघरे में लाया जाएगा।











