क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने दो दिन में अलग-अलग स्थानों पर की कार्रवाई, एक आरोपी पर पहले से दर्ज हैं जुआ अधिनियम के चार मुकदमे

0
6

गाजियाबाद: क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में सट्टे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से 1300 रुपये नकद और सट्टे की पर्चियां बरामद हुई हैं। एक आरोपी के पास से डायरी भी मिली है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी श्वेता सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने 25 अक्टूबर को महाराणा विहार क्षेत्र से वीरेन्द्र उर्फ गुड्डू निवासी भीमनगर को गिरफ्तार किया। उसके पास से 720 रुपये और सट्टे की पर्चियां मिलीं। वहीं, 26 अक्टूबर को पुलिस ने मदरसे के पास खाली प्लॉट से ओमप्रकाश निवासी न्यू शांति नगर को पकड़ा। उसके कब्जे से 580 रुपये, सट्टे की पर्चियां और एक डायरी बरामद हुई।

ओमप्रकाश पर चार मुकदमे दर्ज

पुलिस के अनुसार, ओमप्रकाश के खिलाफ जुआ अधिनियम से संबंधित चार मुकदमे दर्ज हैं। इनमें दो मुकदमे विजयनगर थाने और दो क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में दर्ज बताए गए हैं। दूसरे आरोपी वीरेन्द्र उर्फ गुड्डू के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने सट्टे की खाईबाड़ी करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

Reported By: Mohit Gautam

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here