मुजफ्फरनगर में NHAI ने हाईवे से हटवाया अतिक्रमण, अवैध होर्डिंग और दुकानों के बाहर रखा सामान हटवाया, पान-बीड़ी का खोखा जब्त

0
7

मुज़फ़्फ़रनगर: मुज़फ़्फ़रनगर में दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर अतिक्रमण के खिलाफ NHAI और छपार पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान हाईवे किनारे अवैध रूप से लगाए गए विज्ञापन बोर्ड, बड़े-बड़े होर्डिंग, दुकानों के बाहर रखे सामान और अवैध दुकानों को निशाने पर लिया गया। टीम ने फेमस ताऊ हुक्के का होर्डिंग हटवाया, जबकि एक पान-बीड़ी का खोखा और अतिक्रमण में रखा अन्य सामान जब्त कर लिया।

कई स्थानों पर अतिक्रमण हटवाया, निर्देश दिए

संयुक्त टीम ने हाईवे किनारे कई स्थानों पर पहुंचकर अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान दुकानों और ढाबों का निरीक्षण भी किया गया। टीम ने सड़क और हाईवे की सीमा में रखे सामान को हटवाते हुए दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे अपनी दुकानों का सामान सड़क तक न फैलाएं। अधिकारियों ने बिना अनुमति के विज्ञापन बोर्ड और बड़े होर्डिंग लगाने पर भी रोक लगाई।

दुकानदारों को चेतावनी, दोबारा अतिक्रमण पर कार्रवाई

अभियान के दौरान दुकानदारों और ढाबा संचालकों को चेतावनी दी गई कि वे अपनी दुकानों के बाहर रखा सामान स्वयं हटा लें और हाईवे की सीमा को अतिक्रमण मुक्त रखें। अधिकारियों ने साफ किया कि चेतावनी के बावजूद दोबारा अतिक्रमण मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप

NHAI और छपार पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई से हाईवे किनारे दुकान और ढाबे संचालित करने वालों में हड़कंप मचा रहा। कार्रवाई में अवैध होर्डिंग हटाने के साथ ही खोखे और अन्य सामान की जब्ती भी की गई।

Reported by: Rohit 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here