वृंदावन में इस्कॉन मंदिर के बाहर महिला श्रद्धालु की लाखों की चेन चोरी, दो अज्ञात चोरों पर मुकदमा

0
3

वृंदावन: धार्मिक नगरी वृंदावन में मंदिरों के आसपास श्रद्धालुओं के साथ चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इस्कॉन मंदिर में दर्शन करने पहुंची एक महिला श्रद्धालु की हीरे जड़ित सोने की चेन चोरी हो गई। चेन की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। पीड़ित महिला के पति की शिकायत पर पुलिस ने दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दर्शन के बाद बाहर निकलते समय हुई वारदात

ओम नगर कॉलोनी निवासी सोनू शर्मा टैक्सी चलाने का काम करते हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 30 अक्टूबर को वह अपनी पत्नी कमला के साथ वृंदावन घूमने आए थे। रात के समय उनकी पत्नी इस्कॉन मंदिर में दर्शन करने गई थीं। दर्शन करने के बाद जैसे ही वह मंदिर से बाहर निकलीं, इसी दौरान दो अज्ञात चोरों ने मौका पाकर उनके गले से सोने की चेन चोरी कर ली। चेन करीब साढ़े चार तोले की थी और उसमें हीरे भी जड़े हुए थे।

पुलिस ने दो अज्ञात आरोपियों पर दर्ज किया मुकदमा

घटना का पता चलने पर महिला और उनके पति ने काफी तलाश की, लेकिन चेन का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद पीड़ित पति ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

Reported By: Prem Kaushik

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here