नई दिल्ली: कावासाकी भारत में छोटी बाइक्स से लेकर पावरफुल सुपरबाइक्स तक कई मॉडल बेचती है. इस महीने कंपनी ने अपने कई मॉडल पर अच्छे-खासे डिस्काउंट और ऑफर शुरू कर दिए हैं. खासकर पुरानी स्टॉक वाली और नई यूनिट्स पर बचत का मौका मिल रहा है. अगर आप कावासाकी बाइक लेने की सोच रहे हैं तो ये ऑफर आपके काम आ सकते हैं.
निंजा 300 पर छूट
सबसे पहले बात करते हैं निंजा 300 की. ये 300 सीसी सेगमेंट की पॉपुलर बाइक है. इसकी 2024 मॉडल की बची हुई यूनिट्स पर कंपनी 28 हजार रुपये की छूट दे रही है. छोटी बाइक में इतनी बचत आपके लिए अच्छी डील हो सकती है।
निंजा 500 और निंजा 650 पर ऑफर
निंजा 500 पर भी ऑफर है. 2025 मॉडल खरीदने पर 5 हजार रुपये की बचत हो सकती है. इसी सीरीज की निंजा 650 पर और बेहतर डील है. 2025 मॉडल पर 27 हजार रुपये तक की छूट मिल रही है.
जेडएक्स-6आर और निंजा 1100 एसएक्स
बड़ी बाइक्स की तरफ देखें तो जेडीएक्स-6आर पर भी फायदा है. 2026 मॉडल खरीदने पर या तो 15 हजार रुपये नकद छूट मिलेगी या मुफ्त एक्सेसरीज किट. निंजा 1100 एसएक्स की 2026 यूनिट्स पर मुफ्त सहायक उपकरण पैकेज दिया जा रहा है.
जेडएक्स-10आर पर बड़ी छूट
सबसे ज्यादा चर्चा जेडीएक्स-10आर की है. इस सुपरबाइक की 2026 मॉडल पर लगभग 2.89 लाख रुपये तक की भारी बचत बताई जा रही है. ये रिकॉर्ड जैसी छूट है.
केएलएक्स आरएस और जेड 900
ऑफ-रोड और एडवेंचर वाली केएलएक्स आरएस पर भी अच्छे ऑफर हैं. 2024 मॉडल पर अधिकतम 1.50 लाख रुपये और 2025 मॉडल पर 1 लाख रुपये तक की छूट मिल सकती है. नेकेड स्टाइल की जेड 900 पर 2026 मॉडल खरीदने वालों को पहली सर्विस के रूप में 12 हजार रुपये की बचत दी जा रही है.
जरूरी बात
ये सभी ऑफर सीमित यूनिट्स पर ही लागू हैं और स्टॉक खत्म होते ही बंद हो सकते हैं. इसलिए अगर कोई मॉडल पसंद है तो जल्द से जल्द नजदीकी डीलर से संपर्क करें और ऑफर की पुष्टि कर लें. कीमतें और शर्तें शहर या डीलर के हिसाब से थोड़ी अलग भी हो सकती हैं. कावासाकी की ये डील इस महीने बाइक खरीदने वालों के लिए अच्छा मौका साबित हो सकती है.












