मैड संधू कत्ल मामले में बड़ा मोड़: गोल्डी ढिल्लों की कथित आडियो वायरल, गैंगस्टर कनेक्शन पर चर्चा तेज

0
7

Punjab: मैड संधू के कत्ल मामले के बाद सामने आई एक कथित ऑडियो ने पंजाब में गैंगस्टर कनेक्शन को लेकर चर्चा तेज कर दी है। वायरल हो रही इस ऑडियो में गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों की आवाज होने का दावा किया जा रहा है। ऑडियो में कथित तौर पर मैड संधू के कत्ल की जिम्मेदारी लेने की बात की गई है। हालांकि इस ऑडियो की स्वतंत्र तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मामले की जांच के दौरान गैंगस्टर कनेक्शन के एंगल को भी गंभीरता से देखा जा रहा है। इस पूरे मामले की जांच के लिए एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स की ओर से भी काम किए जाने की जानकारी सामने आई है। जांच एजेंसियां कत्ल के पीछे की वजह, मुलजिमों की पहचान और उनके संभावित संबंधों के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रही हैं।

आडियो की करवाई जा रही फारेंसिक जांच 

मामले में एक और अहम पक्ष सोशल मीडिया पर फैल रही यह कथित ऑडियो और इससे जुड़ी पोस्ट हैं। पंजाब पुलिस की साइबर सेल और आईटी विंग की ओर से भी इस संबंध में जांच किए जाने की जानकारी है। जांच का मकसद यह पता लगाना है कि ऑडियो असल में किसकी है, यह कहां से जारी हुई और इसे सोशल मीडिया पर किस तरीके से फैलाया गया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आडियो की फारेंसिक जांच कराई जा सकती है ताकि यह साफ हो सके कि इसमें गोल्डी ढिल्लों की ही आवाज है या नहीं। अगर ऑडियो असली पाया जाता है तो यह मामले में बड़ा सुराग साबित हो सकता है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और जल्द ही मामले में ठोस सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जल्द पुलिस कर सकती है अहम खुलासे

मैड संधू की हत्या ने पंजाब में सनसनी फैला दी थी। इस मामले में अब तक कई लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच में गैंगस्टर कनेक्शन अहम सुराग हो सकता है और इस दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। साइबर सेल को भी यह पता लगाने में लगाया गया है कि ऑडियो को किसने और क्यों वायरल किया। पुलिस जल्द ही इस मामले में अहम खुलासा कर सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here