दीपावली को लेकर पुलिस अलर्ट, प्रमुख बाजारों में एसपी सिटी ने किया फ्लैग मार्च; सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

0
7

मुजफ्फरनगर: दीपावली पर्व को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मुजफ्फरनगर पुलिस अलर्ट नजर आ रही है।

एसपी सिटी अमृत जैन ने किया फ्लैग मार्च

Muzaffarnagar Police
Muzaffarnagar Police JBT/ Rohit

शुक्रवार, 7 नवंबर को पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन ने पुलिस बल के साथ शहर के प्रमुख बाजारों, चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में फ्लैग मार्च किया।

प्रमुख स्थानों का जायजा लेकर दिए सतर्कता के निर्देश

इस दौरान एसपी सिटी ने शिव चौक, भगत सिंह रोड और सर्राफा चौक सहित प्रमुख स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को सतर्कता और मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने और लगातार क्षेत्र में गश्त करने के निर्देश दिए।

Muzaffarnagar Police
Muzaffarnagar Police JBT/ Rohit

शांति और सौहार्द बनाए रखना पुलिस का उद्देश्य

पुलिस का उद्देश्य त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ शहर में शांति और सौहार्द का माहौल कायम रखना है।

Reported by: Rohit 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here