भारत में Royal Enfield अपनी पॉप्युलर Classic 350 का नया Gorkha Edition की लान्चिंग की तैयारी काफी जोरों से कर रही हैं। कंपनी इसे 18 अगस्त 2026 को लॉन्च करेगी। लान्च से पहले ही यह डीलर यार्ड तक पहुंचना शुरू हो गई। हालांकि, इस स्पेशल एडिशन में रेग्युलर क्लासिक 350 की तुलना में कोई बड़ा डिजाइन या मेकैनिकल बदलाव नहीं किया है। इसे खासतौर पर नए कलर और गोरखा के स्पेशल एडिशन ग्राफिक्स के तहत अलग पहचान दिया गया है। बाइक का डिजाइन क्लासिक 350 जैसे ही रहेंगी। इस मेकैनिकली बाइक में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।
मिलिट्री ग्रीन कलर
क्लासिक 350 गोरखा एडिशन का कलर लाइट मिलिट्री ग्रीन/ऑलिव ग्रीन पेंट शेड है। Royal Enfield ने अभी इसकी ऑफिशियल नाम की जानकारी नहीं दी हैं। यह रंग का शेड बिल्कुल सेना की गाड़ियों जैसा दिखता है और गोरखा रेजिमेंट की पहचान से मिलती-जुलती है।
इसके अलावा फ्यूल टैंक और साइड पैनल पर गोरखा एडिशन ग्राफिक्स दिए जाएंगे। साइड पैनल पर ट्रेडिशनल क्रॉस्ड खुकरी का लोगो और गोरखा एडिशन ब्रैंडिंग मिलेगी,फ्यूल टैंक पर भी खास स्टिकर दिया जाएगा।
फीचर्स में ज्यादा बड़े बदलाव नहीं होंगे
क्लासिक 350 गोरखा रेजिमेंट्स में मौजूदा बाइक वाला सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को ही ऑफर किया जाएगा। इसमें एनालॉग स्पीडोमीटर के साथ LCD मिलेगा और भी जैसे कि वायर-स्पोक व्हील्स, टू-पीस राइडर, राउंड मिरर्स, क्रोम एग्जॉस्ट, क्रोम हेडलैंप बेजल और क्लासिक 350 का फैमिलियर बॉडीवर्क मिलता रहेगा। इस वाली एडिशन में ट्रिपर नैविगेशन पॉड नजर नहीं आएगी।
हाल ही में कंपनी ने क्लासिक 350 के ड्यूल-चैनल ABS वेरिएंट्स में असिस्ट और स्लिपर क्लच के साथ USB Type-C फास्ट चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स जोड़े गए हैं। उम्मीद की जा रही है कि गोरखा एडिशन में भी ये फीचर्स देखने को मिलेंगी। बाइक का डिजाइन क्लासिक 350 जैसे ही रहेंगी। इस मेकैनिकली बाइक में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।
वहीं 349cc इंजन मिलेगा
इस मेकैनिकली बाइक में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। इसमे वहीं 349cc सिंगल सिलिंडक, air/oil-cooled J-Series इंजन मिलेगा,जो 20।2bhp की पावर और 27Nm का टॉर्क पैदा करता है। इंजन को 5-speed गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।सस्पेंशन और ब्रेकिंग सेटअप भी अभी के मॉडल जैसा ही रहेगा। इसमें टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स, ट्विन रियर शॉक अबजॉर्बर, दोनों व्हील्स पर डिस्क ब्रेक्स और ड्यूल-चैनल ABS मिलेगा। फिलहाल Royal Enfield Classic 350 को Heritage Classic, Heritage Premium, Signals, Dark, Classic Chrome और Redditch जैसे कई वेरिएंट्स में बेचती है। Classic 350 गोरखा एडिशन की कीमत 18 अगस्त के लान्च के बाद ही सामने आएगी। डीलर यार्ड में बाइक पहुंचनी शुरू हो गई है। सुनने में आ रहा है कि इसकी डिलिवरी लान्च के तुरंत बाद ही लान्च हो सकती हैं।












