Sawan 2026: शिवजी की ये हैं 4 सबसे प्रिय राशियां, 30 जुलाई से शुरू हो रहे पवित्र महीने में होगी छप्परफाड़ तरक्की

0
7
Sawan 2026
Sawan 2026

नई दिल्ली: हिंदू धर्म में बेहद पवित्र माने जाने वाले श्रावण मास का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है. इस साल सावन का महीना 30 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलेगा. धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से यह पूरा महीना भगवान शिव की आराधना के लिए सर्वोत्तम माना जाता है. इस बार सावन के महीने में कुल चार सोमवार व्रत पड़ रहे हैं. जो इस महीने के महत्व को और अधिक बढ़ा रहे हैं. पूरे महीने देशभर के शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ेगी और विधि-विधान से शिवलिंग का जलाभिषेक किया जाएगा. साल 2026 का यह सावन चार विशेष राशियों के लिए अत्यंत भाग्यशाली और शुभ परिणाम लेकर आ रहा है, क्योंकि ये राशियां महादेव को बेहद प्रिय हैं. 

वृषभ राशि

वृषभ राशि का संबंध भगवान शिव के मस्तक पर विराजमान चंद्रदेव से जोड़ा जाता है. यही वजह है कि सावन का यह पावन महीना इस राशि के जातकों के लिए आर्थिक मोर्चे पर बड़ी मजबूती लेकर आ रहा है. धन से जुड़े मामलों में आपको सकारात्मक और अनुकूल परिणाम मिलेंगे. पिछले कुछ समय से चल रहा मानसिक तनाव कम होगा, जिससे मन को असीम सुकून मिलेगा. पारिवारिक जीवन में बेहतर सामंजस्य देखने को मिलेगा और वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा.

कर्क राशि

कर्क राशि के स्वामी स्वयं चंद्रदेव हैं, जिसके कारण इस राशि के जातकों पर महादेव की विशेष अनुकंपा बरसने वाली है. नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में आपको बड़े और अनुकूल बदलाव देखने को मिल सकते हैं. इस अवधि में आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी और मुनाफे के कई नए अवसर हाथ लगेंगे. यदि आप इस समय कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं, तो भविष्य में इसके बेहतरीन परिणाम मिल सकते हैं. घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा और स्वास्थ्य में भी अच्छा सुधार दर्ज होगा.

मकर राशि

मकर राशि के स्वामी शनिदेव हैं, जिन्हें भगवान शिव का परम भक्त माना जाता है. ऐसे में सावन का यह महीना आपके जीवन में शुभ संभावनाओं के द्वार खोलेगा. आपकी आर्थिक स्थिति पहले से कहीं अधिक मजबूत होगी और धन प्राप्ति के नए मार्ग प्रशस्त होंगे. कार्यस्थल पर आपको मनमुताबिक सफलता मिल सकती है, जिससे कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है. लंबे समय से जीवन में चली आ रही परेशानियां अब धीरे-धीरे खत्म होने लगेंगी और संघर्ष का दौर समाप्त होगा.

कुंभ राशि

कुंभ राशि के अधिपति भी शनिदेव हैं, इसलिए इस राशि के जातकों को महादेव का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा. आपकी आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार आएगा. यदि आपका कोई पुराना निवेश अब तक अटका हुआ था या उम्मीद के मुताबिक लाभ नहीं दे रहा था, तो वह अचानक बड़ा मुनाफा दे सकता है. संपत्ति या कीमती वस्तुओं में निवेश करना इस समय काफी लाभकारी सिद्ध होगा. आपकी निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी, जिससे कार्यस्थल और समाज में आपकी प्रतिष्ठा तथा मान-सम्मान में भारी वृद्धि होगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here