शशि थरूर ने PM मोदी को दी बधाई, पोस्ट में हुई गलती ने खींचा सबका ध्यान

0
5
Modi birthday wish
X @ShashiTharoor

नई दिल्ली: अंग्रेजी भाषा पर अपनी जबरदस्त पकड़ और मुश्किल शब्दों के इस्तेमाल के लिए मशहूर कांग्रेस सांसद शशि थरूर से हाल ही में एक छोटी सी गलती हो गई, जिसने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर ली। दरअसल थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए एक पोस्ट लिखी थी, लेकिन इसमें एक छोटा सा शब्द गलत जगह इस्तेमाल हो गया, जो अचानक चर्चा का केंद्र बन गया।

17 सितंबर को शशि थरूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर करते हुए पीएम मोदी को उनके 76वें जन्मदिन की बधाई दी। लेकिन उन्होंने “उनके 76वें जन्मदिन पर” लिखने की जगह गलती से “उनके 76वें जन्मदिन में” लिख दिया। यह एक साधारण सा प्रीपोजिशन एरर था, लेकिन यही गलती पूरे पोस्ट का सबसे चर्चित हिस्सा बन गई।

क्या लिखा था थरूर ने अपने पोस्ट में

अपने पोस्ट में थरूर ने लिखा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 76वें जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने आगे लिखा कि आने वाला साल पीएम मोदी के लिए स्वस्थ और सफल रहे, साथ ही उन्होंने देश की निरंतर सेवा के लिए भी शुभकामनाएं दीं।

यूजर्स ने तुरंत पकड़ी गलती

पोस्ट पब्लिश होते ही X यूजर्स की नजर इस छोटी सी गलती पर पड़ गई, और लोगों ने तुरंत इस पर टिप्पणी करनी शुरू कर दी। एक यूजर ने बताया कि व्याकरण की गलती और टाइपिंग मिस्टेक में फर्क होता है, तो वहीं एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि शायद कीबोर्ड पर “I” और “O” के आसपास होने की वजह से यह गलती हुई होगी। कुछ लोगों ने तो थरूर जैसे भाषा के जानकार से ऐसी गलती होने पर हैरानी जताते हुए मजाक भी उड़ाया।

थरूर ने खुद मान ली अपनी गलती

हालांकि आलोचना और मजाक के बीच थरूर ने बड़प्पन दिखाते हुए अपनी गलती को खुलकर स्वीकार कर लिया। शुक्रवार को एक यूजर के कमेंट का जवाब देते हुए उन्होंने लिखा कि हां, “ऑन” की जगह गलती से “इन” लिखा गया, और ऐसी छोटी-मोटी गलतियां अक्सर हो ही जाती हैं। उनके इस बेबाक जवाब के बाद यह पूरा वाकया सोशल मीडिया पर हंसी-मजाक का विषय बन गया, खासकर इसलिए क्योंकि थरूर हमेशा अपनी शानदार अंग्रेजी और गहरी शब्दावली के लिए जाने जाते रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here