वर्ल्ड कप 2027 के लिए सौरव गांगुली ने चुनी भारत की प्लेइंग-11, रोहित-विराट को मिली जगह; इस मैच विनर को किया बाहर

0
6

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट फैंस बेसब्री से वनडे वर्ल्ड कप 2027 का इंतजार कर रहे हैं। लगातार इस महाकुंभ खेल को लेकर नए-नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में वनडे वर्ल्ड कप 2027 के शेड्यूल ऐलान किया गया है। अब एक परफेक्ट प्लेइंग इलेवन की तैयारी की जा रही है। एक बार फिर भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली को साथ में खेलते हुए दिखाई देगें। ऐसे में भारत के पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली ने ऐसे 11 खिलाड़ियों का चुनाव किया है, जो अगले साल वर्ल्ड कप का हिस्सा हो सकते हैं।

दरअसल सौरव गांगुली ने स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए खुलासा किया है कि इस बार वर्ल्ड कप में किन खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होना चाहिए।

सौरव गांगुली ने प्लेइंग इलेवन में इन खिलाड़ियों को किया शामिल 

सौरव गांगुली ने सबसे पहले ओपनर के तौर पर कप्तान शुभमन गिल और रोहित शर्मा को शामिल किया। वहीं तीसरे नंबर पर विराट कोहली का चुनाव किया। जानकारी के लिए बता दें अगामी इस वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा और विराट कोहली की मौजूदगी बेहद खास मानी जा रही है, क्योंकि रो-को के करियर का यह आखिरी वर्ल्ड कप होने वाला है। दोनो इस टूर्नामेंट के बाद टेस्ट और टी20 की तरह वनडे से भी संन्यास का ऐलान कर सकते हैं।

नंबर 4 पर गांगुली की पसंद श्रेयस अय्यर बने हैं। वहीं 5 पर केएल राहुल को चुना गया है, वे बल्लेबाजी के साथ-साथ विकेटकीपिंग की भी जिम्मेदारी संभालेंगे। नंबर 6 पर ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का नाम चुना गया। पूर्व कप्तान ने हार्दिक, सिराज और बुमराह को वर्ल्ड कप के लिए एक्स फैक्टर बताते हुए जीत के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने की बात कही है।

कुलदीप यादव प्लेइंग 11 से बाहर 

सौगव गांगुली ने वनडे वर्ल्ड कप में कुलदीप यादव को भारत की प्लेइंग 11 में शामिल नहीं किया है। यह काफी हैरानी वाली बात है, क्योंकि वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्होने कमाल का प्रदर्शन किया था, जिसके कारण उन्हे ‘इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज’ अवॉर्ड के लिए चुना गया था। वहीं तेज गेंदबाज के तौर पर पूर्व कप्तान ने जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है।

सौरव गांगुली की वनडे वर्ल्ड कप में भारत की संभावित 11

शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे/ रविंद्र जडेजा/वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, प्रसिद्ध कृष्णा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here