नई दिल्ली: WhatsApp ने हाल ही में यूजर्स के लिए कंपनी ने सिक्योरिटी से जुड़ा एक नया फीचर पेश किया है, जिसका मकसद अकाउंट की सुरक्षा को और मजबूत करना है. बता दें, नए फीचर का नाम ‘Account Password for Two-Step Verification’ बताया गया है. इसके जरिए यूजर्स को पहले इस्तेमाल होने वाले 6 अंकों के PIN की जगह एक मजबूत पासवर्ड सेट करने का विकल्प मिलेगा.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, WhatsApp ने टू-स्टेप वेरिफिकेशन की सुरक्षा को और बेहतर बनाने के लिए इसमें पासवर्ड का विकल्प जोड़ा है. यह सुविधा Android और iPhone यूजर्स के लिए उपलब्ध कराई जा रही है और धीरे-धीरे सभी यूजर्स तक पहुंच सकती है.
6 अंकों के PIN की जगह सेट होगा पासवर्ड
अब तक WhatsApp के टू-स्टेप वेरिफिकेशन में यूजर्स को 6 अंकों का PIN बनाना पड़ता था. नए फीचर के तहत इसकी जगह कम से कम 8 कैरेक्टर का पासवर्ड बनाया जा सकेगा. इससे अकाउंट को सुरक्षा की एक अतिरिक्त और मजबूत लेयर मिलने की उम्मीद है. अगर किसी यूजर ने पहले से टू-स्टेप वेरिफिकेशन चालू कर रखा है, तो फीचर उपलब्ध होने के बाद उसे अपना मौजूदा PIN बदलकर पासवर्ड सेट करने का विकल्प मिल सकता है.
WhatsApp पर पासवर्ड कैसे सेट करें?
नया पासवर्ड सेट करने के लिए WhatsApp की Settings में जाएं.
इसके बाद Account सेक्शन खोलें.
यहां टू-स्टेप वेरिफिकेशन से जुड़े विकल्प में अकाउंट पासवर्ड सेट करने का ऑप्शन दिखाई दे सकता है.
पासवर्ड सेट करने के बाद, जब भी अकाउंट को दोबारा वेरिफाई करने की जरूरत होगी.
SMS के जरिए मिलने वाले 6 अंकों के कोड के साथ पासवर्ड भी दर्ज करना पड़ सकता है.
पासवर्ड के लिए क्या है जरूरी?
WhatsApp के नए सिक्योरिटी फीचर में पासवर्ड कम से कम 8 कैरेक्टर का होना चाहिए. खास बात है कि कंपनी ने इसे सामान्य नंबर वाले PIN से अलग रखा है, ताकि यूजर्स ज्यादा मजबूत पासवर्ड बना सकें. वहीं अगर यूजर अपना पासवर्ड भूल जाता है तो उसे रीसेट करने का विकल्प भी मिलेगा। इसके लिए अकाउंट से जुड़े ईमेल का इस्तेमाल किया जा सकता है. पासवर्ड रीसेट करने के लिए ईमेल पर एक लिंक भेजा जाएगा, जिसकी मदद से यूजर नया पासवर्ड बना सकेगा.












