Kajari Teej 2026:  हाथों की खूबसूरती पर लग जाएंगे चार चांद,ट्रय करे ये  ट्रेंडी मेहंदी  डिजाइन 

0
7
Kajari Teej 2026 Mehangi Designs
Pinterest

नई दिल्ली: हिंदू धर्म में कजरी तीज का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए खास माना जाता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए व्रत रखती हैं। इसके साथ ही नए कपड़े पहनकर और 16 श्रृंगार करके त्योहार की तैयारी करती हैं। इस साल कजरी तीज 31 अगस्त, सोमवार को मनाई जाएगी। 

बता दें, कजरी तीज के मौके पर मेहंदी लगाने की भी खास परंपरा है। हाथों पर लगी मेहंदी को सुहाग और प्रेम से जोड़कर देखा जाता है। अगर आप इस तीज पर अपने हाथों को खूबसूरत बनाने के लिए कोई नया मेहंदी डिजाइन तलाश रही हैं, तो कुछ आसान और ट्रेंडी पैटर्न आपके लिए अच्छे ऑप्शंस हो सकते हैं।

फूल-पत्तियों वाली मेहंदी

अगर आपको हल्की और सिंपल मेहंदी पसंद है तो फ्लोरल डिजाइन चुन सकती हैं। इसमें फूलों के साथ पत्तियां और छोटी-छोटी कलियां बनाई जाती हैं। यह डिजाइन हाथों को खूबसूरत लुक देती है और ज्यादा भरी हुई भी नहीं लगती। सिंपल लुक पसंद करने वाली महिलाओं के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन है।

Kajari Teej 2026 Mehandi Designs
Kajari Teej 2026 Mehandi Designs

अरेबिक मेहंदी डिजाइन

अरेबिक मेहंदी आज भी काफी पसंद की जाती है। इसमें बेल, पत्तियों और फूलों के पैटर्न के साथ मोटी आउटलाइन बनाई जाती है। डिजाइन के बीच छोड़ी गई जगह इसे और आकर्षक बनाती है। यह ट्रेडिशनल के साथ मॉडर्न लुक भी देती है।

Kajari Teej 2026 Mehandi Designs
Kajari Teej 2026 Mehandi Designs

मोर वाली मेहंदी

कजरी तीज पर मोर डिजाइन भी लगाया जा सकता है। मोर के पंख और घुमावदार पैटर्न हाथों पर काफी सुंदर दिखाई देते हैं। आप चाहें तो एक बड़ा मोर बनवाकर उसके आसपास फूल और पेसली डिजाइन जोड़ सकती हैं।

Kajari Teej 2026 Mehandi Designs
Kajari Teej 2026 Mehandi Designs

मंडला मेहंदी

मंडला डिजाइन सिंपल होने के साथ काफी क्लासी भी लगता है। गोल आकार में बने बारीक पैटर्न हाथों को ट्रेडिशनल और फेस्टिव लुक देते हैं। कम डिजाइन में खूबसूरत मेहंदी चाहने वाली महिलाओं के लिए यह अच्छा ऑप्शन है।

Kajari Teej 2026 Mehandi Designs
Kajari Teej 2026 Mehandi Designs

गुलाब वाली मेहंदी

अगर आप कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं तो गुलाब के फूलों वाली मेहंदी चुन सकती हैं। इसमें हाथों पर गुलाब और बेल के पैटर्न बनाए जाते हैं, जो पूरे डिजाइन को बेहद खूबसूरत बनाते हैं। तीज के पारंपरिक लुक के साथ यह डिजाइन काफी आकर्षक लगेगी। इस कजरी तीज पर अपनी पसंद और आउटफिट के हिसाब से इनमें से कोई भी मेहंदी डिजाइन चुनकर अपने हाथों की खूबसूरती बढ़ा सकती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here