हरियाणा: चार्जर लेने गई 11 साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार, दुष्कर्म करने के लिए लिया मस्जिद का सहारा

0
5
Haryana Crime
AI Generated Image

नई दिल्ली: हरियाणा के पलवल जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। हसनपुर थाना इलाके की एक मस्जिद में 11 साल की नाबालिग बच्ची के साथ दरिंदगी की गई। इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वाला कोई और नहीं, बल्कि बच्ची का अपना ही रिश्तेदार निकला। आरोपी ने बच्ची को अकेला पाकर फुसलाया और अपने कमरे में ले जाकर दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद उसने मासूम को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात की भनक लगते ही इलाके में सनसनी फैल गई, पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा है।

मोबाइल चार्जर लेने गई थी मासूम

पीड़िता के पिता हसनपुर की एक स्थानीय मस्जिद में मौलवी के रूप में कार्यरत हैं। मंगलवार को आरोपी किसी निजी काम के सिलसिले में हसनपुर आया था। बच्ची के पिता ने उसके ठहरने का इंतजाम मस्जिद परिसर स्थित कमरे में ही करवा दिया था। 
सुबह के वक्त निजी स्कूल में छठी कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची अपने पिता के कमरे से मोबाइल चार्जर लेने के लिए मस्जिद परिसर पहुंची। 

चीख-पुकार सुनकर दौड़ी मां

सुबह मोबाइल चार्जर लेने मस्जिद परिसर पहुंची छठी कक्षा की बच्ची को आरोपी ने अकेला पाकर बहलाया और कमरे में ले जाकर दरवाजा बंद कर दिया। आरोप है कि इसके बाद उसने बच्ची को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। स्कूल जाने का समय होने के बावजूद जब काफी देर तक बच्ची वापस नहीं लौटी, तो उसकी मां को किसी अनहोनी की शंका हुई। वह तलाशते हुए मस्जिद की ओर गई तो कमरे के अंदर से बच्ची के रोने और चिल्लाने की आवाजें सुनाई दीं। मां के शोर मचाने पर बच्ची के पिता और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। लोगों ने जब दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, तो बच्ची गंभीर हालत में मिली। मौका पाकर आरोपी भीड़ को चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहा।

पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज

घटना के तुरंत बाद परिजन लहुलूहान अवस्था में पीड़िता को पलवल के सिविल अस्पताल ले गए, जहां दो दिनों तक उसका इलाज चला। डॉक्टरों द्वारा की गई मेडिकल जांच में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। हसनपुर थाना के एसएचओ सब इंस्पेक्टर विजय पाल ने बताया कि घटना के संबंध में पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट की धारा 6 के तहत कड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस की गठित टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को बुधवार के दिन गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया। इस घटना के बाद से स्थानीय निवासियों में गहरा आक्रोश है, वहीं पुलिस मामले की आगे की कानूनी जांच में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here