पीएम आवास से निकले सीएम योगी, पीएम मोदी के साथ 1 घंटे चला सियासी मंथन

0
5
CM Yogi leaves PM residence one-hour political consultation with PM Modi
X @NewsMatrixIND

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को दिल्ली दौरे पर रहे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। दोपहर में हुई यह बैठक लगभग एक घंटे तक चली। खबर है कि इस दौरान दोनों नेताओं के बीच यूपी की सियासत से जुड़े कई बड़े मुद्दों पर बातचीत हुई, लेकिन बैठक का कोई आधिकारिक एजेंडा सामने नहीं आया है।

किस बात पर रहा सबसे अधिक फोकस 

सूत्रों की मानें तो इस मुलाकात में सबसे ज्यादा फोकस उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव पर रहा। यूपी में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे भाजपा अपनी तैयारियों को और तेज कर रही है। ऐसे में पीएम मोदी और सीएम योगी की यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं ने चुनावी रणनीति, संगठन की मजबूती और सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के प्लान पर चर्चा की हैं।

राज्यसभा सीटों को लेकर भी हुई चर्चा 

इसके अलावा बैठक में राज्यसभा चुनाव का मुद्दा भी उठाया गया है। यूपी में आने वाले समय में कुछ राज्यसभा सीटें खाली होने वाली हैं। पार्टी किसे मौका देगी और सामाजिक समीकरण कैसे साधे जाएंगे, इस पर भी दोनों के बीच विचार-विमर्श हुआ हैं। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि जब भी पीएम और सीएम के बीच ऐसी मुलाकात होती है, तो उसके दूरगामी परिणाम होते हैं। खासकर चुनाव से पहले हुई यह मीटिंग भाजपा की आगे की दिशा तय करने वाली हो सकती है।

हालांकि इस बैठक को लेकर अभी तक सरकार या पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है, जिसके कारण बैठक की पूरी डिटेल साफ नहीं हो पाई है। लेकिन दिल्ली के राजनीतिक गलियारों में इस एक घंटे की मुलाकात को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here