10 साल बाद क्यों अलग हो रहे हैं गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला? एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा

0
13
gaurav khanna
gaurav khanna

मुंबई: टेलीविजन के एक्टर और बिग बॉस 19 फेम गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला का रिलेशनशिप इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त सुर्खियों में बना हुआ है. बता दें, गौरव और आकांक्षा शादी के 10 साल बाद एक दूसरे से तलाक लेने जा रहे हैं. इस बात का खुलासा खुद आकांक्षा ने हाल ही में रियलिटी शो ‘लॉक अप’ सीजन 2 के प्रीमियर के दौरान किया है, जो गौरव के फैंस और चाहने वालों के लिए किसी झटके से कम नहीं हैं.

इतना ही नहीं इस बात का खुलासा करते हुआ आकांशा ने ये भी बताया की दोनों लगभग एक साल एक दूसरे से अलग रह रहे हैं और उनके तलाक के पीछे क्या वजह है. वहीं अब इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

‘पार्टनर के तौर पर एक साथ नहीं रह सकते’

27 जून को नेटफ्लिक्स पर ‘लॉक अप’ सीजन 2 फर्स्ट एपिसोड रिलीज किया गया, जिसमें आकांक्षा चमोला भी बतौर कंटेस्टेंट शो में नजर आने वाली है. वहीं इसी दौरान स्टेज पर बात करते हुए आकांक्षा ने कहा ‘मैं और गौरव तलाक ले रहे हैं. हम पिछले एक साल से एक दूसरे से अलग रह रहे हैं. यह बात अभी तक हमने किसी से भी शेयर नहीं की है.’ आगे आकांक्षा ने दोनों तलाक भले भी ले रहे हैं लेकिन वह अभी भी एक दूसरे से अच्छे से बात करते है और उनके और गौरव के बीच हालात खराब नहीं हैं.

अपने तलाक और गौरव के तलाक के पीछे की वजह को लेकर आकांशा ने खुलासा करते हुए कहा कि “हमें नहीं लगता कि हम पार्टनर के तौर पर एक-दूसरे अब हुए रह सकते है. हम दोनों के लाइफ को लेकर अपने-अपने अलग प्लान्स है और हमें नहीं लगता की हम एक दूसरे के साथ अब तालमेल बिठा सकते हैं.’ आकांशा ने यह भी कहा कि गौरव और उनके परिवार द्वारा पूरी कोशिश की गई कि वो एक-दूसरे को थोड़ा और समय दे लेकिन उनके बीच बात नहीं बन पाई. यही वजह है कि आखिर में उन्होंने तलाक का फैसला किया हैं.

आकांशा को नहीं चाहिए बच्चे

बता दें, तालक की खबरों के बीच गौरव खन्ना की एक पुरानी क्लिप भी तेजी से वायरल हो रही है. यह क्लिप बिग बॉस 19 है, जिसमें गौरव ने बताया था कि वह पिता बनाना चाहते थे लेकिन आकांशा बच्चे के लिए रेडी नहीं है और उन्होंने उनकी इस इच्छा का सम्मान किया. वहीं जब बिग बॉस 19 के फैमिली वीक के दौरान आकांशा शो में नजर आई थीं तो उन्होंने भी इस बात को लेकर पुष्टि की थी कि शादी के इतने सालों में उन्हें कभी ऐसा नहीं लगा की वह एक बच्चे की जिम्मेदारी उठाने के लिए तैयार हैं. वह अपने करियर और अपने एम्बिशन पर ध्यान देना चाहती

गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला की शादी की बात करें तो दोनों की शादी 24 नवंबर, 2016 में कानपुर में हुई थी. पहले दोनों ने कई सालों तक एक दूसरे को डेट किया था, जिसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया था

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here