नई दिल्ली: भारत में सड़क पार करना कई बार पैदल यात्रियों के लिए चुनौती बन जाता है. खासकर व्यस्त चौराहों और ट्रैफिक सिग्नल पर लोगों को वाहनों के बीच से रास्ता बनाना पड़ता है। इसी बीच अमेरिका की सड़क व्यवस्था दिखाने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो की खास बात है की इसमें भारत और अमेरिका के ट्रैफिक सिस्टम के बीच अंतर को दिखाया गया है।
पैदल यात्री के लिए रोका जाता है ट्रैफिक
राहुल ने वीडियो की शुरुआत इसी सवाल से की कि अमेरिका की सड़कों पर पैदल चलने वाले इंसान की कितनी अहमियत है। उनका मकसद यह दिखाना था कि ट्रैफिक व्यवस्था में पैदल यात्रियों की सुरक्षा को किस तरह प्राथमिकता दी जाती है। उन्होंने यह भी सवाल किया कि क्या दूसरे देशों में भी इसी तरह की व्यवस्था देखने को मिलती है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि अमेरिका में रहने वाले राहुल मिश्रा ने अपने वीडियो में सड़क पार करने का एक छोटा सा एक्सपीरियंस शेयर किया है. उन्होंने बताया कि वहां पैदल यात्रियों के लिए सिग्नल के पास एक बटन लगाया जाता है. सड़क पार करने के लिए पैदल यात्री इस बटन को दबाता है और इसके बाद कुछ समय के लिए ट्रैफिक रोक दिया जाता है।












