9 सितंबर को Apple मचाएगा धमाल! Foldable iPhone से iPhone 18 Pro तक होंगे ये बड़े लॉन्च

0
6
Apple 9 Sept Event
Pinterest

नई दिल्ली: टेक्नोलॉजी की दुनिया में एपल का अगला बड़ा इवेंट काफी चर्चा में है. कंपनी 9 सितंबर को अपना स्पेशल इवेंट आयोजित करने जा रही है. हालांकि एपल ने अभी लॉन्च होने वाले प्रोडक्ट्स की आधिकारिक लिस्ट जारी नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार कई बड़े डिवाइस पेश किए जा सकते हैं. सबसे ज्यादा नजर कंपनी के पहले फोल्डेबल आईफोन और iPhone 18 Pro सीरीज पर है.

फोल्डेबल iPhone Ultra हो सकता है सबसे बड़ा आकर्षण

इस इवेंट में एपल अपने पहले फोल्डेबल आईफोन से पर्दा उठा सकती है. रिपोर्ट्स में इसे iPhone Ultra नाम दिए जाने की बात कही जा रही है. फोन में बड़ा अंदरूनी डिस्प्ले और एक छोटा बाहरी स्क्रीन मिल सकता है. इसमें A20 Pro चिप, कंपनी का C2 मॉडम, डुअल कैमरा सेटअप और Touch ID जैसे फीचर्स दिए जाने की उम्मीद है. इसकी कीमत 2,000 डॉलर से ज्यादा हो सकती है.

iPhone 18 Pro सीरीज में बड़े बदलाव

एपल iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को भी लॉन्च कर सकती है. दोनों मॉडल में A20 Pro प्रोसेसर और C2 मॉडम मिलने की संभावना है. बेहतर बैटरी और गर्मी को नियंत्रित करने के लिए नए वेपर चैंबर का इस्तेमाल किया जा सकता है. कैमरा सिस्टम में भी सुधार देखने को मिल सकता है.

Apple Watch और AirPods पर भी नजर

इवेंट में Apple Watch Series 12 और Apple Watch Ultra 4 की एंट्री संभव है. इनमें नए डिजाइन, हेल्थ और फिटनेस से जुड़े फीचर्स मिलने की उम्मीद है. इसके साथ AirPods 5 भी पेश किए जा सकते हैं, जिनमें नॉइज कैंसिलेशन वाला मॉडल शामिल हो सकता है.

Apple TV और HomePod Mini भी हो सकते हैं अपडेट

कंपनी Apple TV और HomePod Mini के नए वर्जन भी ला सकती है. इनमें तेज प्रोसेसर और Siri से जुड़े AI फीचर्स मिलने की चर्चा है. इसके अलावा लगभग 7 इंच स्क्रीन वाला नया स्मार्ट होम हब भी इवेंट का हिस्सा बन सकता है. फिलहाल इन सभी प्रोडक्ट्स की जानकारी रिपोर्ट्स और लीक्स पर आधारित है. एपल की ओर से आधिकारिक घोषणा के बाद ही तस्वीर पूरी तरह साफ होगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here