‘भैया को सैयां बना लेते हैं’ स्वरा भास्कर पर गुस्साए धीरेंद्र शास्त्री, जौहर बयान पर सुनाई खरी-खोटी

0
6
Dhirendra Shastri Swara Bhasker
pinterest

नई दिल्ली: एक्ट्रेस स्वरा भास्कर का फिल्म ‘पद्मावत’ के जौहर सीन को लेकर दिया गया बयान इन दिनों विवादों में है। बता दें, उनके बयान के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है। वहीं अब बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भी एक्ट्रेस के बयान पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने स्वरा का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधते हुए जौहर को लेकर उनकी टिप्पणी की आलोचना की हैं. उन्होंने अपने कार्यक्रम में क्या कुछ कहा चलिए जानते है। 

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने क्या कहा 

एक कार्यक्रम के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि वह काफी समय से खुद को नियंत्रित कर रहे थे, लेकिन अब ऐसा करना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने एक महिला का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने रानी पद्मावती और जौहर को लेकर टिप्पणी की है। शास्त्री ने कहा कि जौहर को कायरता कहना सही नहीं है, बल्कि उनके अनुसार यह वीरता और पति के प्रति समर्पण से जुड़ा विषय था।

शादी को लेकर भी की टिप्पणी

धीरेंद्र शास्त्री ने आगे स्वरा भास्कर पर व्यक्तिगत टिप्पणी भी की है। उन्होंने कहा कि जो लोग भारतीय संस्कृति और मर्यादा को नहीं समझते, वे जौहर की भावना को भी नहीं समझ सकते। इसी दौरान उन्होंने एक्ट्रेस की मुस्लिम शख्स से शादी का अप्रत्यक्ष रूप से जिक्र करते हुए उन पर तंज भी कसा। वहीं उनके इस बयान को लेकर भी सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

बता दें, इससे पहले कथावाचक अनिरुद्धाचार्य भी स्वरा भास्कर की टिप्पणी पर नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर ने भी एक्ट्रेस के बयान पर आपत्ति जताई थी।

स्वरा ने क्या कहा था

दरअसल, एक कार्यक्रम में स्वरा भास्कर ने ‘पद्मावत’ में दिखाए गए जौहर के दृश्य पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि वह सीन उन्हें काफी परेशान करने वाला लगा। एक्ट्रेस ने सवाल किया था कि अपनी इज्जत बचाने के लिए महिलाओं का अपनी जान देना आखिर कितना सही है। इसके बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उनके बयान को रानी पद्मावती और जौहर करने वाली महिलाओं को ‘कायर’ कहने के तौर पर पेश किया। विवाद बढ़ने के बाद स्वरा ने अपनी बात स्पष्ट करने की कोशिश भी की, लेकिन मामला अभी शांत नहीं हुआ है। वहीं अब  धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की प्रतिक्रिया के बाद मामला ओर तूल पकड़ता नजर आ रहा है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here