नई दिल्ली: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी अदाकारी सोशल मीडिया की सबसे बड़ी भाषा बन चुकी है। आज की जनरेशन ने भले ही उनकी सभी फिल्में न देखी हों, लेकिन नाना के मीम्स और रील्स से हर कोई वाकिफ है। उनकी आंखें, चेहरे के हाव-भाव और डायलॉग बोलने का अंदाज इंटरनेट कल्चर का अहम हिस्सा बन गया है। यही वजह है कि उनके वीडियो कभी पुराने नहीं होते।
नाना पाटेकर के करियर की सबसे खास बात यही रही कि उनकी सीरियस एक्टिंग और कॉमेडी दोनों ने इंटरनेट पर अपनी अलग पहचान बना ली। हर मूड, हर इमोशन के लिए उनका कोई न कोई सीन मिल ही जाता है। इसलिए वो रील्स और मीम्स की दुनिया के असली किंग थे।
फिल्म वेलकम में उदय का किरदार
इसका सबसे बड़ा उदाहरण है फिल्म ‘वेलकम’ में उनका निभाया गया उदय शेट्टी का किरदार। 2007 में आई इस फिल्म का लगभग हर डायलॉग मीम बन चुका है। ‘कंट्रोल उदय, कंट्रोल’, ‘कंट्रोल मजनू, कंट्रोल’ से लेकर गुस्से में चिल्लाना और फिर अचानक शांत हो जाना, इंटरनेट ने कुछ भी नहीं छोड़ा। करीब 18 साल बाद भी वेलकम के सीन नई-नई रील्स में ट्रेंड करते हैं।
#RIPNanaPatekar🙏 Nana Patekar received widespread praise for playing a good-hearted gangster Uday Shetty in the comedy Welcome (2007) and its sequel Welcome Back (2015) Your fav movies of Nana Patekar? https://t.co/OvFwgTp8ij
— Movies N Memories (@BombayBasanti) October 8, 2026
उनकी एक्टिंग का जादू सिर्फ इतना नहीं था कि उन्होंने किरदार को यादगार बना दिया, बल्कि उनके किरदार लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी के रिएक्शन बन गए। कोई भी नया ट्रेंड आता है, लोग नाना का कोई पुराना वीडियो उससे जोड़ देते हैं और वो क्लिप फिर से लाखों व्यूज बटोर लेती है।
फिल्म क्रांतिकारी का वायरल फेस
‘क्रांतिवीर’ का उनका दमदार चेहरा भी सोशल मीडिया पर खूब शेयर होता है। कई बार तो उनके एक्सप्रेशन के लिए किसी कैप्शन की जरूरत ही नहीं पड़ती, उनका चेहरा ही पूरा कैप्शन बन जाता है। नाना की फिल्मों को देखने वाली एक पूरी पीढ़ी थी, लेकिन मीम्स ने उन्हें नई पीढ़ी तक पहुंचा दिया।
Nana Patekar was an icon and one of Indian cinema’s most powerful actors. From ‘Krantiveer’ and ‘Parinda’ to ‘Welcome’, he brought a rare intensity and depth to every character he portrayed, leaving audiences in awe. A Padma Shri awardee, his remarkable legacy spans theatre, Hindi and Marathi cinema. His passing leaves an unfillable void, but his work will remain immortal. Deeply saddened by his passing. My heartfelt condolences to his loved ones and countless fans. RIP. Om Shanti!
— Raghav Chadha (@raghav_chadha) October 8, 2026
आज का 20 साल का युवा भले ही ‘क्रांतिवीर’ न जानता हो, लेकिन उदय शेट्टी को जरूर जानता है। उनके निधन के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर उनके पुराने सीन और डायलॉग तेजी से वायरल हो रहे हैं। लोग उन्हें श्रद्धांजलि भी उन्हीं मीम्स के जरिए दे रहे हैं, जिन्होंने उन्हें इंटरनेट का लेजेंड बनाया था।












