आज से शुरू हुई Amazon-Flipkart Sale, iPhone से Samsung तक 80% तक की भारी छूट

0
6
Amazon Prime Day Sale 2026, Flipkart GOAT Sale 2026
Amazon Prime Day Sale 2026, Flipkart GOAT Sale 2026

नई दिल्ली: देश की दो प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनियों में शामिल अमेजन और फ्लिपकार्ट की मेगा सेल अब सभी ग्राहकों के लिए शुरू हो चुकी है. बता दें, सेल शुरू होने से पहले 24 घंटे तक केवल लिमिटेड यूजर्स को अर्ली एक्सेस दिया गया था, लेकिन अब हर कोई इन ऑफर्स का लाभ उठा सकता है. खास बात है कि सेल के दौरान स्मार्टफोन, एयर कंडीशनर, इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य कई चीजों पर शानकार डिस्काउंट के साथ बैंक ऑफर्स और इंस्टेंट कैशबैक भी दिए जा रहे हैं. चलिए इसी बीच जानते है इस सेल के बारे में सब कुछ.

कब तक चलेगी सेल 

अमेजन की Prime Day Sale 4 जुलाई से शुरू होकर 6 जुलाई तक चलेगी, जबकि फ्लिपकार्ट की GOAT Sale 4 जुलाई यानी आज से 9 जुलाई तक चलेगी। इस दौरान दोनों प्लेटफॉर्म पर कई कैटेगरी में 80 प्रतिशत तक डिस्काउंट देने का दावा किया जा रहा है. इसके अलावा अलग-अलग बैंकों के कार्ड से भुगतान करने पर अतिरिक्त बचत का मौका भी मिल रहा है. 

किन-किन स्पार्ट फोन्स पर स्पेशल ऑफर्स 

वहीं अगर आप स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए यह सेल खास साबित हो सकती है. बता दें, अमेजन पर Samsung, OnePlus और Vivo के कई स्मार्टफोन डिस्काउंट के साथ उपलब्ध हैं. खासतौर पर Samsung Galaxy S25 Ultra, जिसकी लॉन्च कीमत करीब 1.29 लाख रुपये थी, अब सेल के दौरान लगभग 88 हजार रुपये में खरीदा जा सकता है.

 iPhone सीरीज के भी कम हुए दाम 

दूसरी ओर फ्लिपकार्ट की सेल में Apple iPhone सीरीज के कई मॉडल्स पर कीमतों में कटौती की गई है. कंपनी के अनुसार, iPhone 17 सभी उपलब्ध ऑफर्स के साथ करीब 72,900 रुपये तक में खरीदा जा सकता है, जबकि इसका शुरुआती वेरिएंट लगभग 76,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है. इसके अलावा iPhone 16 को 58,999 रुपये और iPhone 15 को 52,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदने का मौका मिल रहा है. रियलमी और रेडमी के कई स्मार्टफोन भी सेल में शानदार ऑफर्स के साथ उपलब्ध हैं. 

टर्म्स और कंडीशन को ध्यान से पढ़ें 

हालांकि सिर्फ मोबाइल फोन ही नहीं, बल्कि एयर कंडीशनर पर भी ग्राहकों को अच्छी बचत का अवसर मिल रहा है. दोनों ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर 0.8 टन से लेकर 2.5 टन क्षमता वाले एसी मॉडल्स पर विभिन्न स्तर की छूट दी जा रही है. इसके अलावा, चयनित बैंक कार्ड से खरीदारी करने पर 10 प्रतिशत तक का इंस्टेंट कैशबैक और अतिरिक्त बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है. लेकिन खरीदारी से पहले संबंधित प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध शर्तों और ऑफर्स की जांच को एक बार ध्यान से जरूर पढ़ लें. 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here