CBSE 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर, री-इवैल्यूएशन पोर्टल हुआ एक्टिव; 6 जून तक करें आवेदन

0
9
CBSE Class 12 re-evaluation
Gamini

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए पुनर्मूल्यांकन (Re-evaluation) और अंक सत्यापन (Verification of Marks) से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी जारी शेयर की है. बता दें, बोर्ड ने बताया है कि पुनर्मूल्यांकन और अंक सत्यापन प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन पोर्टल एक्टिव कर दिया गया है, जहां छात्र 6 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. 

आधार कार्ड के बिना नहीं होगा वेरिफिकेशन 

सीबीएसई के अनुसार, जिन छात्रों ने पहले ही अपनी उत्तर पुस्तिका (Answer Sheet) की स्कैन कॉपी प्राप्त कर ली है, वे अब अपनी कॉपी के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा छात्र अपने प्राप्त अंकों की दोबारा जांच यानी वेरिफिकेशन ऑफ मार्क्स के लिए भी आवेदन कर सकते हैं.

इसके साथ ही बोर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी कि आवेदन प्रक्रिया के दौरान आधार कार्ड वेरिफिकेशन अनिवार्य किया गया है, जो सुरक्षा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है. ऐसे में छात्रों को आवेदन करते समय आधार से जुड़ी जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी. 

आधार कार्ड न होने पर के करें? 

बता दें, सीबीएसई ने उन छात्रों को भी राहत दी है जिनके पास अपना आधार कार्ड नहीं है. बोर्ड ने कहा कि ऐसी परिस्थिति में ऐसे छात्र अपने माता-पिता या किसी करीबी रिश्तेदार के आधार कार्ड का उपयोग कर सकते हैं. लेकिन इसके लिए यह जरूरी होगा कि आवेदन के दौरान जिस व्यक्ति का आधार इस्तेमाल किया जा रहा है, उसका नाम, जन्मतिथि और लिंग से संबंधित जानकारी सही तरीके से दर्ज की जाए.

दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ें 

इसके साथ ही सीबीएसई ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें और आखिरी तारीख तक इंतजार न करें क्योंकि समय रहते आवेदन करने से किसी भी तकनीकी समस्या से बचा जा सकता है.

बता दें, जो छात्र अपने परीक्षा परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं या उन्हें अपने अंकों को लेकर किसी प्रकार की शंका है, उनके लिए यह प्रक्रिया एक महत्वपूर्ण अवसर है. वहीं इच्छुक छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट https://www.cbse.gov.in/newsite_old/rchk.html पर जाकर निर्धारित समय सीमा के भीतर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here