Choti Diwali 2026: छोटी दिवाली की सफाई में घर से हटा दें ये कुछ चीजें, वास्तु के अनुसार नहीं मानी जातीं शुभ

0
5

नई दिल्लीः दिवाली का त्योहार रोशनी खुशियों और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। इस पर्व से पहले घरों में साफ-सफाई और सजावट की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। छोटी दिवाली, जिसे नरक चतुर्दशी भी कहा जाता है, इस तैयारी का खास दिन  होता है। इस दिन लोग घर के कोने-कोने की सफाई करते हैं और दीपक जलाकर सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। वास्तु शास्त्र में भी घर को साफ और व्यवस्थित रखने पर जोर दिया गया है। कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें लंबे समय तक घर में रखना अच्छा नहीं माना जाता। मान्यता है कि इनसे घर का माहौल प्रभावित हो सकता है। इसलिए छोटी दिवाली की सफाई करते समय इन कुछ चीजों पर खास ध्यान जरूर दें।

टूटे बर्तन और खराब सामान

कई बार घर में पुराने और टूटे बर्तन या बेकार सामान यूं ही जमा रहता है। वास्तु मान्यताओं के अनुसार, ऐसी चीजों को घर में रखना अच्छा नहीं माना जाता। छोटी दिवाली पर सफाई करते समय टूटे बर्तनों और इस्तेमाल में न आने वाले सामान को अलग कर दें। इससे घर भी व्यवस्थित रहेगा और बेकार चीजों की भीड़ भी कम होगी। बंद या खराब घड़ी हो तो उसे भी हटा दे क्योंकि  घड़ी को समय और आगे बढ़ने का प्रतीक माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में बंद या खराब घड़ी रखना शुभ नहीं होता। अगर आपके घर में भी कोई घड़ी लंबे समय से बंद पड़ी है, तो उसे ठीक करवा लें या फिर हटा दें। उसे यूं ही दीवार पर टांगकर न रखें।

फटे और पुराने कपड़े

अलमारी में कई बार ऐसे कपड़े जमा हो जाते हैं, जिन्हें हम लंबे समय से इस्तेमाल नहीं कर रहे होते हैं पर फिर भी घर में रखे रहते हैं और इनमें फटे, खराब और बेकार कपड़े भी शामिल होते हैं। छोटी दिवाली पर अलमारी की सफाई करें और ऐसे कपड़ों को अलग कर दें। जो कपड़े पहनने लायक हैं, उन्हें जरूरतमंद लोगों को दिया जा सकता है और जो बिल्कुल ही ख़राब हो उन्हें कपड़े खरीदने वाले को दे सकते हैं। टूटी मूर्तियां और खंडित तस्वीरें भी न रखें, जब भी घर की सफाई करें तो घर के मंदिर की भी सफाई करें और ध्यान दें की देवी-देवताओं की मूर्तियों और तस्वीरों को भी जरूर अच्छे से साफ करें। क्योंकि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मंदिर में टूटी या खंडित मूर्तियां नहीं रखनी चाहिए। अगर कोई मूर्ति या तस्वीर खराब हो गई है, तो उसे सम्मानपूर्वक उचित धार्मिक विधि से हटाएं।

सूखे और मुरझाए पौधे

घर की हरियाली सुंदरता के साथ ताजगी भी देती है, लेकिन सूखे और मुरझाए पौधे घर में जमा रखना अच्छा नहीं माना जाता। छोटी दिवाली पर गमलों की सफाई करें, सूखी पत्तियां हटाएं और खराब पौधों की जगह नए हरे-भरे पौधे लगाएं। इस तरह छोटी दिवाली पर घर की सफाई करते समय इन कुछ चीजों को जरूर देखें। ध्यान रखें कि ये बातें वास्तु और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं, इन्हें किसी निश्चित परिणाम की गारंटी नहीं समझना चाहिए। साफ-सुथरा और व्यवस्थित घर त्योहार की खुशियों को और बढ़ा देता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here