नई दिल्ली: नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी (NLSIU), बेंगलुरु ने रिसर्च फील्ड में काम करने वाले युवाओं के लिए एक शानदार अवसर की घोषणा की है। यूनिवर्सिटी ने NLSIU रिसर्च फेलोशिप 2026 शुरू की है, जिसके तहत चयनित उम्मीदवारों को हर महीने ₹50,000 तक की फेलोशिप दी जाएगी। ग्रेजुएट रिसर्च फेलोशिप के लिए 10 पद उपलब्ध हैं। चयनित उम्मीदवारों को ₹50,000 प्रति माह मिलेगा। अंतिम वेतन उम्मीदवार के शैक्षणिक बैकग्राउंड और अनुभव पर निर्भर करेगा। कुल 20 पदों पर भर्ती होगी, जिनमें अलग-अलग कैटेगरी शामिल हैं।
किन क्षेत्रों में होगा रिसर्च
NLSIU ने स्पष्ट किया है कि यह फेलोशिप प्रोग्राम कानून, सोशल साइंसेज और पब्लिक पॉलिसी जैसे क्षेत्रों में रिसर्च करने वाले स्कॉलर्स के लिए है। इसका उद्देश्य है नए सैद्धांतिक दृष्टिकोण विकसित करना, संस्थागत और सिस्टम सुधार के व्यावहारिक रास्ते तलाशना और इंटरडिसिप्लिनरी और डिसिप्लिनरी दोनों तरह के रिसर्च को प्रोत्साहन देना।
फेलोशिप के दौरान चयनित उम्मीदवारों को NLSIU कैंपस में रहकर ही रिसर्च करना होगा। यूनिवर्सिटी ने स्पष्ट किया है कि फेलोशिप की अवधि में उम्मीदवारों की कैंपस में उपस्थिति अनिवार्य होगी। इससे रिसर्च का माहौल और सहयोग बेहतर तरीके से सुनिश्चित होगा।
आवेदन की प्रक्रिया
इच्छुक उम्मीदवारों को अपनी संबंधित फेलोशिप के लिए दिए गए Google Form के माध्यम से आवेदन करना होगा। आवेदन की अंतिम तारीख 30 अक्टूबर 2026 शाम 5 बजे (IST) तय की गई है। वहीं जनवरी 2027 से यह फेलोशिप प्रोग्राम शुरू होगा। बड़ी संख्या में आवेदन आने पर केवल शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
क्यों है यह अवसर खास
NLSIU की फेलोशिप में अपको कई खास चीजें सीखने को मिलेगी, जैसे- रिसर्च स्कॉलर्स को आर्थिक सहयोग मिलेगा, देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में काम करने का मौका और रिसर्च के जरिए समाज और नीति निर्माण में योगदान देने का अवसर भी मिलेगा।
NLSIU की यह फेलोशिप उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है जो रिसर्च के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं। ₹50,000 महीने की फेलोशिप न केवल आर्थिक सहयोग देगी बल्कि रिसर्च को आगे बढ़ाने का मंच भी प्रदान करेगी। यदि आप कानून, सामाजिक विज्ञान या पब्लिक पॉलिसी में रिसर्च करने के इच्छुक हैं, तो 30 अक्टूबर तक आवेदन करना न भूलें।












