Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में फिर आई गिरावट, जानें अपने शहर का लेटेस्ट रेट

0
8
gold rate today
gold rate today

नई दिल्ली: घरेलू सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों पर लगातार दबाव बढ़ता जा रहा है. जिससे कीमती धातुओं के दाम लगातार नीचे आ रहे हैं. विदेशी बाजारों में कमजोरी और अमेरिकी डॉलर में आई मजबूती के कारण भारतीय बाजारों में भी सोने की चमक फीकी पड़ी है और निवेशकों की दिलचस्पी इसमें कुछ कम हुई है. 26 जून की सुबह देश के ज्यादातर बड़े शहरों में सोने के भाव में बड़ी गिरावट दर्ज की गई. राजधानी दिल्ली के सराफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 1,41,470 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है, जबकि एक दिन पहले ही दिल्ली बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 2,800 रुपये की भारी गिरावट के साथ 1,45,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.

डॉलर की मजबूती

वैश्विक बाजार में आई गिरावट का सीधा असर भारतीय बाजारों पर दिख रहा है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना अब 4,000 डॉलर के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसलकर 3,978.06 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है. दरअसल, अमेरिका में महंगाई बढ़ने की आशंका के बीच अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों को लंबे समय तक ऊंचा रखने के संकेत दिए गए हैं. इस वजह से अमेरिकी डॉलर के और मजबूत होने का डर बना हुआ है, जिसने कमोडिटी बाजार को बैकफुट पर धकेल दिया है. इसके अलावा, हाल के दिनों में कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद निवेशकों ने जमकर मुनाफावसूली की है. जिससे बाजार में बिकवाली का दबाव बढ़ गया. वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में आई बड़ी गिरावट भी इस हलचल की एक मुख्य वजह है.

प्रमुख शहरों में सोने के ताजा भाव

देश के अलग-अलग हिस्सों में टैक्स और स्थानीय सराफा एसोसिएशन के नियमों के कारण कीमतों में थोड़ा अंतर देखा जा रहा है. दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,41,470 रुपये और 22 कैरेट का भाव 1,29,690 रुपये प्रति 10 ग्राम है. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई और कोलकाता में कीमतें बिल्कुल समान स्तर पर हैं, 24 कैरेट गोल्ड 1,41,320 रुपये और 22 कैरेट गोल्ड 1,29,540 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर पर उपलब्ध है. दक्षिण भारत के प्रमुख केंद्र चेन्नई में सोना थोड़ा महंगा है, जहां 24 कैरेट का भाव 1,43,340 रुपये और 22 कैरेट का भाव 1,31,390 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है. वहीं, पुणे और बेंगलुरु के बाजारों में भी मुंबई की तरह ही 24 कैरेट सोना 1,41,320 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,29,540 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है

चांदी भी हुई सस्ती

सोने की तरह ही चांदी की कीमतों में भी नरमी का रुख बना हुआ है. 26 जून की सुबह घरेलू बाजार में चांदी की कीमत घटकर 2,34,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस समय हाजिर चांदी (स्पॉट सिल्वर) 57.10 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here