रतिया: दीपावली पर्व के मद्देनजर उपमंडल रतिया में ग्रीन पटाखों की बिक्री के अस्थाई लाइसेंस जारी करने के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। उपमंडलाधीश सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि इच्छुक विक्रेता 30 अक्टूबर से 4 नवंबर 2026 तक निर्धारित समयावधि में अपने आवेदन एवं आवश्यक दस्तावेज जमा करवा सकते हैं।
आवेदन जमा करने का समय और अंतिम तिथि
आवेदन सरकारी कार्य दिवसों में प्रात: 10 बजे से सांय 5 बजे तक उपमंडल कार्यालय रतिया में जमा करवाए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि निर्धारित अंतिम तिथि के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
नियमों का पालन और ग्रीन पटाखों के उपयोग की अपील
एसडीएम सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि दीपावली के दौरान पटाखों की बिक्री निर्धारित नियमों एवं प्रशासनिक निर्देशों के अनुसार ही की जाए। लाइसेंस प्राप्त किए बिना पटाखों की बिक्री न करें तथा संबंधित नियमों और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि वे पर्यावरण संरक्षण और वायु प्रदूषण को कम करने के उद्देश्य से ग्रीन पटाखों के उपयोग को प्राथमिकता दें तथा दीपावली का पर्व सुरक्षित और जिम्मेदारी के साथ मनाएं।
Reported by- Rimpi Jindal












