पटेल नगर पुलिस का शिकंजा, शातिर चोर गिरफ्तार, आनंद पर्वत के कुख्यात बदमाश बिट्टू कालिया के कब्जे से चोरी का स्कूटर

0
3

नई दिल्ली: राजधानी में चोरी और सेंधमारी की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस की नजरों से बचने की फिराक में घूम रहे शातिर बदमाशों पर सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में थाना पटेल नगर पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए आनंद पर्वत थाने के घोषित बदमाश (बीसी) गौरव उर्फ बिट्टू कालिया (27) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की होंडा एविएटर स्कूटी, चोरी के आभूषण और एक बटन से खुलने वाला चाकू बरामद हुआ है। पुलिस का दावा है कि आरोपी की गिरफ्तारी से चोरी और सेंधमारी के कुल नौ मामलों का खुलासा हुआ है।

मध्य जिला डीसीपी रोहित राजवीर सिंह ने बताया कि 27 नवंबर की रात थाना पटेल नगर की टीम के सिपाही संदीप और सिपाही नवीन इलाके में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि शादीपुर फ्लाईओवर के पास बलजीत नगर में एक संदिग्ध अपराधी मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मियों ने बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध को दबोच लिया। पूछताछ में उसकी पहचान गौरव उर्फ बिट्टू कालिया के रूप में हुई, जो आनंद पर्वत थाने का घोषित बदमाश है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक बटनदार चाकू चोरी की होंडा एविएटर स्कूटी और चोरी के जेवरात बरामद किए गए। इसके बाद थाना पटेल नगर में शस्त्र अधिनियम की धारा 25 के तहत प्राथमिकी संख्या 368/26 दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू की गई।

14 से ज्यादा मुकदमों का पुराना खिलाड़ी

पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी सेंधमारी और मकान में चोरी के 14 से अधिक आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है। पूछताछ और आगे की जांच में उसके तार पटेल नगर थाना क्षेत्र में हुई चोरी और सेंधमारी की नौ वारदातों से जुड़े मिले हैं। पुलिस अब बरामद संपत्ति के मालिकों की पहचान और अन्य आपराधिक गतिविधियों की पड़ताल कर रही है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी पटेल नगर के नेतृत्व तथा एसीपी पटेल नगर की निगरानी में अंजाम दी गई। डीसीपी रोहित राजबीर सिंह के अनुसार आदतन अपराधियों पर निगरानी और लगातार गश्त के जरिए अपराध पर अंकुश लगाने के प्रयास जारी हैं।

 

Reported By: Pankaj Rai 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here