जनसुनवाई में दिल्ली पुलिस का एक्शन मोड, 187 शिकायतों पर हुई सुनवाई

0
5

नई दिल्ली: जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई और पुलिस-जनता के बीच विश्वास को मजबूत करने के उद्देश्य से पूर्वी दिल्ली में जनसुनवाई अभियान चलाया गया। पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार रावल की निगरानी में एडिशनल डीसीपी सृष्टि पांडे के नेतृत्व में पूर्वी जिले के थानों में लोगों की शिकायतें सुनी गईं। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही समाधान की दिशा में कार्रवाई की।

187 शिकायतों में से 154 का मौके पर निपटारा

जनसुनवाई के दौरान कुल 187 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 154 शिकायतों का मौके पर ही निवारण कर दिया गया। शेष 33 मामलों को संबंधित अधिकारियों के पास भेजते हुए तत्काल प्रभाव से आवश्यक कार्रवाई करने और शिकायतों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। यह अभियान आम नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे पुलिस अधिकारियों तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बना।

पारिवारिक और स्थानीय विवादों के समाधान पर जोर

जनसुनवाई में पारिवारिक झगड़े, वैवाहिक विवाद, पार्किंग से संबंधित समस्याएं और स्थानीय स्तर पर होने वाले छोटे-मोटे विवाद प्रमुख रूप से सामने आए। पुलिस अधिकारियों ने संबंधित पक्षों की बात सुनी और नियमानुसार समाधान की प्रक्रिया आगे बढ़ाई। अभियान का उद्देश्य केवल शिकायतें सुनना नहीं बल्कि लोगों को समयबद्ध राहत उपलब्ध कराना और स्थानीय विवादों को बढ़ने से पहले सुलझाना भी रहा।

महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मामलों में सख्त कार्रवाई के निर्देश

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी पुलिस ने सख्त रुख अपनाया। पीछा करने और इंटरनेट पर आपत्तिजनक सामग्री से जुड़े मामलों में शिकायत मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई तथा कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए गए।।पूर्वी जिला पुलिस का यह अभियान संदेश देता है कि आम नागरिकों की समस्याओं को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। शिकायतों पर जवाबदेही त्वरित कार्रवाई और प्रभावी निवारण के जरिए पुलिस जनता के भरोसे को मजबूत करने की दिशा में प्रयासरत है।

 

Reported By: Pankaj Rai

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here