DUSU Election Result: डूसू चुनाव में ABVP की हैट्रिक, निर्दलीय दीपांशु ने 30 हजार वोटों से रचा इतिहास

0
6
DUSU Election Results
X @qpzmnews

नई दिल्ली: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) चुनाव के नतीजे आ गए हैं। बता दें, इस बार के चुनाव में ABVP ने अपना दबदबा दिखाया है और चार में से तीन पदों पर जीत दर्ज की है। इसी के साथ अध्यक्ष पद पर ABVP के यश डबास ने जीत हासिल की है। अध्यक्ष पद का मुकाबला बेहद रोमांचक रहा ABVP के यश डबास ने 24,576 वोट हासिल कर NSUI के विजय शंकर मीणा को चुनावी मैदान में हराया है। विजय को 22,523 वोट मिले, यानी जीत का अंतर 2 हजार वोट से ज्यादा रहा। वहीं लेफ्ट की अनाया रतूड़ी को 5,377 वोट मिले हैं। 

उपाध्यक्ष पद किसे मिले सबसे अधिक वोट 

वहीं सबसे बड़ा उलटफेर उपाध्यक्ष पद पर हुआ, जहां निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने भारी बहुमत से जीत दर्ज की है। दीपांशु को 30,615 वोट मिले, जो सभी पदों में सबसे ज्यादा हैं। उनके सामने ABVP के ईशु मौर्या सिर्फ 16,910 वोट ही हासिल कर पाए, जबकि NSUI के वीर छतरथ को 4,313 वोट मिले।

सचिव और संयुक्त सचिव पर भी ABVP का कब्जा

इसके अलावा सचिव पद पर ABVP की रिया छावड़ी ने 21,650 वोटों के साथ जीत दर्ज की है। रिया ने NSUI की नम्रता चौधरी को हराया, जिन्हें 14,869 वोट मिले। इसके साथ ही संयुक्त सचिव पद पर भी ABVP ने बाजी मारी है। ABVP के लक्ष्य राज सिंह को 16,615 वोट मिले है, जहां मुकाबला त्रिकोणीय था। SCS के विशेष यादव को 15,778 और NSUI के गोपाल चौधरी को 15,206 वोट मिले।

40% से ज्यादा हुई वोटिंग

दिल्ली यूनिवर्सिटी के 52 पोलिंग सेंटर्स पर शुक्रवार को वोटिंग हुई थी। इस बार 40.46 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो पिछले तीन सालों में सबसे ज्यादा है। पिछले साल 39.5 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। छात्रों की सुविधा के लिए वोटिंग दो चरणों में कराई गई थी। इस बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने चुनाव नतीजों के बाद किसी भी तरह के जीत के जुलूस पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को निर्देश दिया है कि नतीजों के बाद सड़कों, हॉस्टल या कॉलेज परिसर के अंदर कोई जुलूस न निकले, ताकि माहौल शांत बना रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here