पश्चिमी विक्षोभ फिर हुआ एक्टिव, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में 3 दिन बारिश और तूफान का अलर्ट

0
5

नई दिल्ली: उत्तर भारत से दक्षिण-पश्चिम मानसून भले ही विदा हो चुका है, लेकिन बारिश से राहत नहीं मिलने वाली। सोमवार को दिल्ली समेत कई राज्यों में हुई बारिश के बाद अब मौसम विभाग ने फिर से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, अगले तीन दिनों में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में भारी बारिश, ओलावृष्टि और आंधी-तूफान की आशंका है। इस दौरान 60 किमी प्रति घंटा तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिससे फसलों और बिजली के बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंच सकता है।

पश्चिमी विक्षोभ बिगाड़ेगा मौसम

IMD ने बताया कि इस समय एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय है, जिसके साथ ऊपरी वायुमंडल में द्रोणिका बनी हुई है। इसी वजह से मौसम में बदलाव हो रहा है। हरियाणा के करनाल में सोमवार को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया, जो मैदानी इलाकों में सबसे कम था। विभाग ने 14 और 15 अक्टूबर को दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में गरज-चमक के साथ 40-50 किमी की रफ्तार से हवाएं और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। लोगों को सलाह दी गई है कि तूफान के दौरान घर के अंदर रहें, पेड़ों के नीचे न खड़े हों और अनावश्यक यात्रा से बचें।

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-NCR में 13 और 14 अक्टूबर को आसमान साफ से आंशिक बादल वाला रहेगा, लेकिन 15 और 16 अक्टूबर को हल्की बारिश के साथ आंधी और बिजली कड़कने की संभावना है। 16 अक्टूबर को अधिकतम तापमान गिरकर 30-32 डिग्री तक आ सकता है।

इन राज्यों में भी अलर्ट

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में बुधवार-गुरुवार को भारी बारिश हो सकती है। उत्तराखंड में 13 से 19 अक्टूबर के बीच बारिश और 15 को ओलावृष्टि का अनुमान है। राजस्थान में 13 से 15 अक्टूबर तक आंधी के साथ बारिश हो सकती है।

वहीं यूपी में 13 से 16 अक्टूबर के बीच पश्चिमी और पूर्वी जिलों में बारिश होगी। मध्य भारत और पूर्वी भारत में भी हफ्ते के आखिर में बारिश के आसार हैं। दक्षिण भारत में भी 14 से 18 अक्टूबर के बीच तटीय आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी बारिश की चेतावनी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here